Dr Abhishek Child Care

राजनगर में भाजपा की विशाल जनसभा आयोजित, शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मारंडी

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जिले के राजनगर में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के समर्थन में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें मौजूदा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाया और उन्हें विकास में बाधक करार दिया। सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में वोट देकर प्रचंड जीत दिलाने को लेकर ये सभा का आयोजन किया गया। जिसमे शामिल होने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी हेलीकॉप्टर से पहुँचे।

अपने संबोधन में उन्होंने स्थानीय विधायक सह सूबे के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर जोरदार हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए ,बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस विशाल जनसभा को मुख्यमंत्री के निर्देश पर तपिश और भीषण गर्मी में पानी तक उपलब्ध नहीं कराया। स्थानीय होने के बावजूद मुख्यमंत्री का गृह जिला आज भी विकास से कोसों दूर है, बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों में कई बेहतरीन योजनाओ की सौगात पूरे देश को दी है, पूरे सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में 78 हजार बेघर लोगों को रहने के लिए पीएम आवास दिया गया ,20 हजार 508 लोगों को उज्जवला गैस योजना का लाभ मिला, 5 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड देकर स्वास्थ्य सुरक्षा दी गई है, नल जल योजना से घरों तक पीने का स्वच्छ पानी दिया जा रहा है ,लेकिन केंद्र सरकार के इन योजनाओं पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बाधक बनकर खड़ी है।

सिंहभूम से जानता इसबर कमल जरूर खिलाएगी :गीता कोड़ा

राजनगर ब्लॉक मैदान में आयोजित इस चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने कहा कि मोदी सरकार के 10 साल की गारंटी के चलते पूरा विश्वास है कि सिंहभूम से एक कमल जरूर खिल कर दिल्ली जाएगा, गीता कोड़ा ने कहा की झामुमों ने सरकार आदिवासियों को ठगने का काम किया है, शिक्षा ,स्वास्थ्य से वंचित रखा है ,अब वक्त आ गया है कि 13 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान कर मुंहतोड़ जवाब देना है। जनसभा में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजपा पार्टी का दामन थामा, जिनमें से अधिकांश झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल हुए, कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव ,पूर्व विधायक अरविंद सिंह, जेबी तुबिद, लोकसभा प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ,गणेश महाली, लोकसभा संयोजक विनोद श्रीवास्तव सह संयोजक अमित सिंह, मनोज चौधरी, पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, राजनगर(पश्चिमी) प्रखंड अध्यक्ष नारायण महतो, AJSU के ज़िला उपाध्यक्ष दिलीप महतो श्री विनय सिंहदेव, हरेकृष्ण प्रधान उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version