Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Ranbir Kapoor की ‘Ramayana’ का बड़ा अपडेट, हनुमान जयंती पर रिलीज होगा नया ग्लिम्प्स ‘राम’

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Big update on Ranbir Kapoor Ramayana
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: बॉलीवुड की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘Ramayana: Part 1’ को लेकर एक बड़ा और एक्साइटिंग अपडेट सामने आया है। फिल्म में भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले रणबीर कपूर को देखने के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं, और अब उनकी यह इंतजार और भी दिलचस्प होने वाला है।

यह भी पढ़ें: भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म ‘Operation Sindoor’ का किया ऐलान

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

फिल्म के मेकर्स ने इसके नए ग्लिम्प्स को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया है कि फिल्म का अगला प्रमोशनल वीडियो ‘राम’ नाम से 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर रिलीज किया जाएगा। इस खास दिन पर रिलीज होने वाला यह ग्लिम्प्स फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा।

इससे पहले फिल्म की पहली झलक ने ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी थी। रणबीर कपूर को भगवान राम और यश को रावण के रूप में देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ गई है। अब आने वाले नए ग्लिम्प्स से फिल्म की भव्यता और कहानी की एक और झलक देखने को मिलेगी।

मेकर्स का कहना है कि ‘रामायण’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और इतिहास को बड़े पर्दे पर भव्य तरीके से पेश करने की कोशिश है। इस प्रोजेक्ट पर कई सालों से काम चल रहा है और हर पहलू को बेहद सावधानी और श्रद्धा के साथ तैयार किया जा रहा है।

फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद शानदार है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा इसमें यश रावण के दमदार किरदार में नजर आएंगे। वहीं रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे और सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में दिखाई देंगे, जो फिल्म को और भी खास बनाता है।

बताया जा रहा है कि ‘रामायण: पार्ट 1’ इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है और अब सभी की नजरें 2 अप्रैल को आने वाले नए ग्लिम्प्स पर टिकी हुई हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator