सोशल संवाद / डेस्क : रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों कंटेस्टेंट स्काउटओपी (ScoutOP) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. शो में स्काउटओपी और कंटेस्टेंट लव गिल के बीच बढ़ती नजदीकियों की चर्चा अब उनके पांच साल पुराने रिश्ते पर असर डालती नजर आ रही है. इस बीच स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी के एक बयान ने सोशल मीडिया पर ब्रेकअप की अटकलों को तेज कर दिया है.
यह भी पढे : सलमान खान का बड़ा तोहफा! 75 साल से अधिक उम्र के लोग सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे ‘मातृभूमि’
काशवी के बयान ने बढ़ाई ब्रेकअप की चर्चा
हाल ही में काशवी हीरानंदानी ने एक लाइवस्ट्रीम के दौरान स्काउटओपी के फैंस से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जिनके बाद लोग दोनों के अलग होने की संभावना जता रहे हैं.
काशवी ने अपने पांच साल पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा, “पांच साल ही तो थे, दूसरों के तो… अगर आप समझ रहे हैं तो समझ ही गए होंगे.” उनकी इस बात ने फैंस को हैरान कर दिया. हालांकि, उन्होंने साफ तौर पर ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है.
‘फाइनल एक्ट और लास्ट डांस’ ने खींचा ध्यान
लाइवस्ट्रीम के दौरान काशवी का एक और बयान चर्चा में आ गया. उन्होंने कहा कि उनके लिए यह ‘फाइनल एक्ट और लास्ट डांस’ है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह दो लोगों के बीच की बात है, इसलिए इस पर ज्यादा चर्चा करना ठीक नहीं है.
उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या स्काउटओपी और काशवी का पांच साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है.
स्काउटओपी और लव गिल की दोस्ती से नाराज थीं काशवी?
दरअसल, बिग बॉस 20 में स्काउटओपी और लव गिल की बढ़ती दोस्ती को लेकर काफी चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि काशवी को दोनों की नजदीकियां पसंद नहीं आ रही थीं. वह वीकेंड का वार एपिसोड में भी स्काउटओपी को समझाने पहुंची थीं. हालांकि, इसके बाद भी शो में दोनों की दोस्ती जारी रही.
काशवी ने लाइवस्ट्रीम में फैंस से अपील की कि वे बिग बॉस को सिर्फ एक रियलिटी शो की तरह देखें और इसका आनंद लें. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने स्काउटओपी के फैंस के लिए अपनी तरफ से जितना संभव था, उतना किया है.
क्या सच में अलग हो गए स्काउटओपी और काशवी?
काशवी के बयानों के बाद दोनों के ब्रेकअप को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन अभी तक दोनों की ओर से रिश्ते के खत्म होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस 20 से बाहर आने के बाद स्काउटओपी इस पूरे मामले पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं.











