Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

अक्टूबर के पहले सप्ताह में चुनाव का ऐलान संभव: बिहार में दीपावली-छठ के बाद हो सकती है वोटिंग

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Bihar Assembly Elections 2025
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क/Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा इलेक्शन कमीशन अक्टूबर में कर सकता है। अक्टूबर के पहले या दूसरे हफ्ते के शुरुआती दिनों में बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, दो या तीन चरणों में बिहार में वोटिंग संभव है। नवंबर महीने में बिहार में मतदान होगा।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा- भाजपा चीफ-व्हिप को मार्शलों ने घसीटकर निकाला:बेहोश हुए; 3 विधायक सस्पेंड

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

जानकारी के मुताबिक, दुर्गा पूजा और दशहरा के बाद बिहार में चुनाव की घोषणा की जाएगी। आयोग छठ पूजा के बाद बिहार में मतदान की तारीख की घोषणा करेगा। 5 से 15 नवंबर मतदान और 20 नंवबर को मतगणना की तारीख तय हो सकती है। चुनाव आयोग 22 नवंबर की डेडलाइन से पहले बिहार में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न करेगा।

Bihar Assembly Elections 2025: 30 सितंबर को फाइनल वोटर लिस्ट होगी जारी

चुनाव आयोग के मुताबिक, SIR के बाद बिहार में मतदाता सूची के फाइनल प्रकाशन होगा। यह लिस्ट 30 सितंबर को जारी किया जाएगा। इसके बाद आयोग बिहार में चुनाव की घोषणा करेगा। बताया जा रहा है कि आयोग की टीम इसी महीने राज्य का दौरा कर चुनावी तैयारियों का जायजा लेगी।

बिहार सरकार ने 7480 कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

बिहार सरकार ने हड़ताल पर गए 7480 विशेष सर्वे संविदा कर्मियों को नौकरी से हटा दिया है। ये सभी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कर्मी हैं। विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों को हड़ताल से लौटने के लिए 3 सितंबर की शाम 5 बजे तक का समय दिया गया था, जिसके बाद हड़ताली कर्मियों के खिलाफ ये एक्शन लिया गया है। 16 अगस्त से जारी हड़ताल के बीच विभाग ने विशेष सर्वे संविदा कर्मियों से काम पर वापस लौटने की अपील की गई थी।

3 सितंबर की शाम 5 बजे तक कुल 3295 संविदा कर्मी ही काम पर लौट पाए। ये देखते हुए बाकी सभी हड़ताल पर बने हुए संविदा कर्मियों की संविदा समाप्त कर दी गई है। हड़ताल पर गई कर्मी नियमित सेवा और ESIC सेवा की मांग कर रहे थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator