Bihar BPSC TRE-4 Protest: नेगेटिव मार्किंग और PT हटाने की मांग, पटना में छात्रों पर वाटर कैनन

By Riya Kumari

Published :

Follow
Bihar BPSC TRE-4 Protest: नेगेटिव मार्किंग और PT हटाने की मांग, पटना में छात्रों पर वाटर कैनन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बिहार में BPSC TRE-4 में नेगेटिव मार्किंग और प्रारंभिक परीक्षा (PT) हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को पटना में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया।

यह भी पढे : Banke Bihari Temple: दान का हर पैसा सीधे मंदिर की तिजोरी में जाए, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई।

गर्दनीबाग में जुटे छात्र

अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में छात्र गर्दनीबाग धरना स्थल पर पहुंचे थे। प्रदर्शनकारी BPSC TRE-4 की परीक्षा प्रक्रिया में बदलाव की मांग कर रहे थे।

स्थिति को नियंत्रित करने और प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही बल प्रयोग कर छात्रों को तितर-बितर करने की कोशिश की गई।

मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि वे अपनी मांगों से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उनका कहना है कि जब तक सरकार और BPSC की ओर से उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया जाता, तब तक गर्दनीबाग में आंदोलन जारी रहेगा।

छात्रों की प्रमुख मांगों में BPSC TRE-4 में नेगेटिव मार्किंग हटाना और PT यानी प्रारंभिक परीक्षा को खत्म करना शामिल है।

वाटर कैनन की तस्वीरें आईं सामने

प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ओर से वाटर कैनन के इस्तेमाल की तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में पुलिसकर्मी छात्रों को प्रदर्शन स्थल से हटाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

फिलहाल BPSC TRE-4 को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है और अब सभी की नजर सरकार और BPSC की ओर से आने वाले फैसले पर है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version