---Advertisement---

सामाजिक न्याय विरोधी सरकार बनने जा रही है बिहार में : सुधीर कुमार पप्पू

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर: आजादी क़े बाद एवं आज डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर पहली बार ऐसा होगा ज़ब कर्पूरी ठाकुर, लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार की कर्मभूमि बिहार में सामाजिक न्याय विरोधी और डॉ भीमराव अम्बेडर का विरोध करनेवाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। आज बिहार के सत्तूवन नव वर्ष पर्व एवं अंबेडकर जयंती के दिन ही सामाजिक न्याय क़े विचारधारा को कुचल दिया जायेगा।

ये भी पढे : 5 साल बाद इंद्रजीत महतो की वापसी, रांची एयरपोर्ट पर भावुक माहौल

इस दिन को भी बिहार के लोग याद रखेंगे सामाजिक चिंतक एवं वरिय अधिवक्ता स्थाई निवासी बिहार छपरा तरैया सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर उक्त बातें कहीं है। भाजपा को अपना सपना पूरा करने में करीब पछत्तर साल लग गए। नीतीश कुमार को एक साजिश क़े तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पद से हटाया है। सामाजिक न्याय की सरकार लालू यादव को अपद्दस्त करने के लिए भाजपा ने नीतीश कुमार का उपयोग किया एवं नीतीश कुमार को हटाने के लिए भाजपा ने अपने नेता सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाकर पूरे बिहार से सामाजिक न्याय की सरकार को ध्वस्त कर दिया

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version