Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Bihar में 80 साल से ऊपर बुजुर्ग अब घर बैठे करा सकेंगे जमीन रजिस्ट्री, अप्रैल से नई व्यवस्था

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Bihar senior citizens can now register their land from home
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: Bihar में जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सरकार एक नई व्यवस्था लागू करने जा रही है। अब 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को रजिस्ट्री कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। उनकी पहचान और सत्यापन के लिए निबंधन विभाग की टीम खुद उनके घर पहुंचेगी, जिससे बुजुर्गों को लंबी प्रक्रिया और दफ्तरों के चक्कर से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Dhanbad से यशवंतपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन; दो मार्च को गोंदिया व तीन मार्च को पटना से भी विशेष

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

नई व्यवस्था के तहत इच्छुक बुजुर्गों को ई-निबंधन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा और तय शुल्क जमा करना होगा। उम्र दर्ज करते ही पोर्टल पर घर से रजिस्ट्री कराने का विकल्प दिखाई देगा। आवेदन के बाद विभाग समय और तारीख तय करेगा, और मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट के जरिए अधिकारियों की टीम घर पहुंचकर बायोमैट्रिक सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी करेगी।

सरकार इस व्यवस्था को अप्रैल से लागू करने की तैयारी में है। इसके लिए सॉफ्टवेयर अपडेट और ट्रायल की प्रक्रिया चल रही है, जबकि सभी निबंधन कार्यालयों को आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध कराए जा चुके हैं। रजिस्ट्री पूरी होते ही संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध होंगे, जिन्हें मोबाइल पर मिले लिंक के जरिए डाउनलोड किया जा सकेगा।

सरकार का मानना है कि यह पहल बुजुर्गों के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ावा देगी। पहले बीमार या असहाय लोगों को मेडिकल प्रमाणपत्र देना पड़ता था और प्रक्रिया काफी लंबी होती थी, लेकिन नई व्यवस्था से समय की बचत होगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और जमीन से जुड़े मामलों में धोखाधड़ी की संभावना भी कम होगी। अब बुजुर्ग सम्मान के साथ घर बैठे अपनी जमीन की रजिस्ट्री करा सकेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator