---Advertisement---

बिहार STET 2025 की आंसर की आज जारी, 27 नवंबर तक आपत्ति का मौका; दिसंबर में रिजल्ट संभव

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Bihar STET 2025 answer key released today

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: बिहार स्पेशल स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (Bihar STET) 2025 देने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी हुआ है। राज्यभर में 14 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट आज, 24 नवंबर 2025 को जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: CTET 2026: एग्जाम डेट घोषित, ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन? छात्रों की उलझन बढ़ी

परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org के माध्यम से लॉग इन कर आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। जारी की गई उत्तर कुंजी से उम्मीदवार अपने प्रश्नों के जवाब मिलान कर सकेंगे और अनुमान लगा सकेंगे कि वे परीक्षा में कितने अंक प्राप्त कर सकते हैं।

27 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करने की सुविधा

अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या दिए गए उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 27 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवार को ₹50 शुल्क देना होगा।

आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org या secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध “Click here for Objection STET, 2025” लिंक चुनें।
  3. एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और परीक्षा तिथि दर्ज कर लॉग इन करें।
  4. स्क्रीन पर आंसर की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।

रिजल्ट दिसंबर में जारी होने की संभावना

उम्मीदवारों की आपत्तियों पर समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी और उसके बाद बीएसईबी की ओर से परिणाम घोषित किया जाएगा। अनुमान है कि परिणाम दिसंबर 2025 में जारी किया जा सकता है।

क्वालिफाइंग मार्क्स

श्रेणीन्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत
सामान्य वर्ग50%
पिछड़ा वर्ग45.5%
अत्यंत पिछड़ा वर्ग42.5%
SC/ST/दिव्यांग/महिला40%

बिहार STET 2025 से जुड़ी अगली आधिकारिक अपडेट उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version