Advertisement 2

सरायकेला में नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली, लोगों से नशामुक्त समाज निर्माण की अपील

By Riya Kumari

Published :

Follow
सरायकेला में नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली, लोगों से नशामुक्त समाज निर्माण की अपील
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला : सरायकेला में राज्य सरकार के निर्देश पर चल रहे राज्यव्यापी नशा विरोधी जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह अभियान 10 जून से 26 जून 2026 तक निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

यह भी पढे : चक्रधरपुर में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी तेज, कराईकेला में 5 कुण्डीय सामूहिक प्रार्थना यज्ञ सम्पन्न

यह भी पढे : चक्रधरपुर में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी तेज, कराईकेला में 5 कुण्डीय सामूहिक प्रार्थना यज्ञ सम्पन्न

सदर अस्पताल से रवाना हुई जागरूकता बाइक रैली

रैली को सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह एवं जिला नोडल पदाधिकारी (एनसीडी) ने सिविल सर्जन कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली सदर अस्पताल सरायकेला से शुरू होकर गैरेज चौक सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः अस्पताल परिसर में संपन्न हुई।

नशामुक्त समाज का दिया गया संदेश

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं को नशे की लत से दूर रखना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता जरूरी: सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से नशे से दूर रहने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

जिले में चलेंगे विविध जागरूकता कार्यक्रम

अभियान के तहत जिले में ग्राम चौपाल, नुक्कड़ नाटक, चित्रांकन, कविता लेखन और क्विज प्रतियोगिता जैसे विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाना है।

सामूहिक जिम्मेदारी से बनेगा नशामुक्त समाज

जिला नोडल पदाधिकारी (एनसीडी) ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है, इसलिए इसके खिलाफ सामूहिक रूप से लड़ना आवश्यक है।

हेल्पलाइन और उपचार सुविधाएं उपलब्ध

नशा मुक्ति के लिए 24×7 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 112 उपलब्ध है। इसके अलावा उपचार एवं परामर्श के लिए रिनपास रांची, केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (CIP) रांची और एम्स देवघर से भी संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम में अधिकारियों की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में डीपीएम, डीपीसी, एनटीसीपी सलाहकार, डीपीए, सामाजिक कार्यकर्ता, सहिया साथी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version