सोशल संवाद / डेस्क : पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। कई विधानसभा क्षेत्रों से मारपीट, लाठीचार्ज, नारेबाजी और EVM से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर के फालता में EVM में BJP के बटन पर टेप लगाया गया है।

यह पढे पढे : दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 142 सीटों पर वोटिंग कल
आरोपों पर चुनाव आयोग ने कहा है कि जिन मतदान केंद्रों पर EVM में टेप मिलने की शिकायत सही मिली तो वहां दोबारा चुनाव होंगे। भवानीपुर में CM ममता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को घेरकर TMC समर्थकों ने चोर-चोर जैसे नारे लगाए।
सुवेंदु एक पोलिंग बूथ का इंस्पेक्शन करने पहुंचे थे। साउथ 24 परगना जिले में BJP उम्मीदवार विकास सरदार ने TMC समर्थकों पर उनकी कार का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया। पानीहाटी में एक बूथ पर EVM में BJP के बटन पर बटन पर स्याही का दाग होने की शिकायत सामने आई।
आपत्ति के बाद सैनिटाइजर की मदद से स्याही हटाई गई। पानीहाटी से BJP उम्मीदवार, आरजी कर रेप विक्टिम की मां रत्ना देबनाथ ने आरोप लगाया कि TMC कार्यकर्ताओं ने ‘गो बैक’ के नारे लगाते हुए उनपर हमला किया।
राज्य में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग हो चुकी है। जिन 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें से 123 सीटों पर TMC ने 2021 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को रिजल्ट आएंगे।









