Dr Abhishek Child Care

भाजपा ने गंदी राजनीति करते हुए पहले दिल्ली की हवा प्रदूषित किया और अब पानी को भी जहरीला बना रही है-सीएम आतिशी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
भाजपा ने गंदी राजनीति करते हुए पहले दिल्ली की हवा प्रदूषित किया
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : हरियाणा से छोड़े जा रहे उद्योगों के प्रदूषित पानी से वजीराबाद रिजर्वायर पर पानी का अमोनिया का स्तर काफ़ी ज़्यादा बढ़ गया है। इससे वज़ीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और भागीरथी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के उत्पादन पर असर पड़ा है।

बुधवार की मुख्यमंत्री आतिशी ने यहाँ निरीक्षण कर स्थिति का जायज़ा लिया। इस मौक़े पर सीएम आतिशी के कहा कि, भाजपा ने गंदी राजनीति करते हुए पहले दिल्ली की हवा प्रदूषित किया और अब पानी को भी जहरीला बना रही है। उन्होंने कहा कि, भाजपा शासित हरियाणा द्वारा छोड़े जा रहे उद्योगों के प्रदूषित पानी से यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ा है। उन्होंने कहा  कि, कालिंदी कुंज बैराज पर भी हरियाणा-उत्तर प्रदेश के उद्योगों से आ रहा जहरीला पानी यमुना को प्रदूषित कर रहा है, इससे नदी में झाग बन रहा है।

यह भी पढ़े : महिलाओं को 1000 रुपये देने का वायदा तो पूरा किया नही, अब नई योजना दिव्यांगों को 5000 रुपये प्रति माह देने का वादा महज चुनावी स्टंट है – देवेन्द्र यादव

सीएम आतिशी ने कहा कि, भाजपा शासित हरियाणा-उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ी है; पराली की दमघोंटू हवा से दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि,भाजपा, दिल्लीवालों को मारने की कोशिश कर रही है; “आप” और अरविंद केजरीवाल जी दिल्लीवालों को बचाने का प्रयास कर रहे है।

सीएम आतिशी ने कहा कि, भाजपा जितनी गंदी राजनीति करे लेकिन अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में “आप” सरकार दिल्लीवालों की भाजपा के हर षड्यंत्र से रक्षा करेगी। निरीक्षण के बाद मीडिया से साझा करते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में चाहे यमुना में प्रदूषण का स्तर हो या हवा में प्रदूषण और एक्यूआई का स्तर बढ़ना हो इसकी वजह भाजपा की गंदी राजनीति है। दिल्ली में यमुना में प्रदूषण इसलिए हो रहा है क्योंकि हरियाणा और उत्तर-प्रदेश अपना अनट्रीटेड इंडस्ट्रियल वेस्ट यमुना में भेज रहे है, वज़ीराबाद बैराज पर भेज रहे है, कालिंदी कुंज बैराज पर भेज रहे है।

उन्होंने कहा कि, हमने देखा कि, किस तरह यमुना में कालिंदी कुंज बैराज पर लगातार झाग बन रही है। और कैसे ये हर साल सिर्फ दीपावली और छठ के समय बनती है। क्योंकि जानबूझकर इस समय हरियाणा और उत्तर प्रदेश से इंडस्ट्रियल वेस्ट का गंदा पानी दिल्ली भेजा जा रहा है।

सीएम आतिशी ने कहा कि, इस कारण कल से वज़ीराबाद बैराज पर यमुना में जो पानी भेजा जा रहा है, उसमें अमोनिया का स्तर काफ़ी बढ़ गया है। कल शाम तक यहं अमोनिया का स्तर 3 पीपीएम पर पहुँच गया। अमोनिया के इस स्तर पर पहुंचने के कारण वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर पानी ट्रीट नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि, हरियाणा द्वारा डीडी-2 और डीडी-8 ड्रेन से यमुना में भेजे जा रहे प्रदूषित पानी के कारण आज वज़ीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और भागीरथी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सभी में पानी का उत्पादन प्रभावित हुआ है और दिल्ली के लोगों तक पानी नहीं पहुंच रहा है।

सीएम आतिशी ने कहा कि, ठीक यही कहानी वायु प्रदूषण के साथ भी है। एक तरफ़ पंजाब है जिसनें 2021 से 2023 के बीच पराली जलाने की घटनाओं को 50% तक कम किया और 2023 से 2024 में 25% और कम कर दिया। वही दूसरी तरफ़ हरियाणा और उत्तर-प्रदेश है। जहाँ पर लगातार पराली जलाने की घटनाएँ बढ़ती जा रही है। हरियाणा में ये 23% और उत्तर-प्रदेश में 70% तक बढ़ गई। उन्होंने कहा कि, ये बिल्कुल साफ़ है कि, भाजपा दिल्लीवालों से इतनी नफ़रत करती है कि, वो हरियाणा और उत्तर-प्रदेश की अपनी सरकारों दिल्लीवालों के ख़िलाफ़ एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है।

सीएम आतिशी ने कहा कि, मैं भाजपा से कहना चाहती हूँ कि, आप आम आदमी पार्टी से नफ़रत करते करते दिल्लीवालों से नफ़रत क्यों करने लगे है? दिल्ली के लोगों को जहरीली हवा और पानी क्यों दे रहे है?उन्होंने कहा कि, “मैं दिल्ली के लोगों को भी ये बताना चाहती हूँ कि, भाजपा चाहे कितनी भी गंदी राजनीति करें, आम आदमी पार्टी की सरकार अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में भाजपा की गंदी राजनीति और इनके द्वारा पैदा किए जा रहे  समस्याओं का समाधान निकालेगी।”

सीएम आतिशी ने कहा कि, कालिंदी कुंज पर भी भाजपा जहरीला पानी भेज रही है, हम उसे साफ़ कर रहे है। भाजपा हरियाणा-उत्तर प्रदेश में पराली जला रही है लेकिन हम हर संभव कदम उठाकर दिल्ली का प्रदूषण कम कर रहे है। उन्होंने कहा कि, सबको पता है कि मारने वाले ज़्यादा बड़ा बचाने वाला होता है। भाजपा, दिल्लीवालों को मारने की कोशिश कर रही है, आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी दिल्लीवालों को बचाने का प्रयास कर रहे है।

सीएम आतिशी ने अपने एक्स(ट्विटर) हैंडल से पोस्ट करते हुए कहा कि, भाजपा दिल्लीवालों से इतनी नफ़रत करने लगी है कि “हरियाणा और उत्तर-प्रदेश की अपनी सरकारों को दिल्ली के ख़िलाफ़ हथियार की तरह इस्तेमाल करने लगी है। इसका उदाहरण है कि, हरियाणा से छोड़े जा रहे प्रदूषित औद्योगिक वेस्ट के कारण यमुना में अमोनिया का स्तर बहुत ज़्यादा बढ़ गया है। इससे पानी का उत्पादन प्रभावित हुआ है। साथ ही कालिंदी कुंज बैराज पर हरियाणा-उत्तर प्रदेश के उद्योगों से आ रहा जहरीला पानी यमुना को प्रदूषित कर रहा है, इससे नदी में झाग बन रहा है।

दूसरी तरफ़ भाजपा शासित इन दोनों राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ी है और पराली की दमघोंटू हवा से दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। लेकिन भाजपा जान ले- मारने वाले से बड़ा बचाने वाला होता है। ये चाहे जितनी गंदी राजनीति करें लेकिन अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में “आप” सरकार दिल्लीवालों की भाजपा के हर षड्यंत्र से रक्षा करेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version