October 26, 2024 5:58 pm

भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने जनसंपर्क अभियान किया तेज, बारिश व तेज हवाओं के बीच लोगों से मिलकर मांगा समर्थन

भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने जनसंपर्क अभियान किया तेज

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का तेज बारिश और हवाओं के बीच भी जनता एवं पार्टी नेताओं से मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान की शुरुआत टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शैलेश सिंह के घर से की, जहां उन्होंने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं व समर्थकों संग सीतारामडेरा मंडल के क्षेत्र विभिन्न इलाकों जैसे ग्वाला बस्ती, नंद नगर और ब्राह्मण टोला में पहुंची, जहां उन्होंने केशव यादव, गोपी साव, जीत बहादुर वर्मा, पींटू शुक्ला, महावीर यादव, महेन्द्र यादव, किशुन तिवारी, महेन्द्र शुक्ला, किशन यादव से मुलाकात कर जनसमर्थन प्राप्त किया।

यह भी पढ़े : जमशेदपुर पश्चिम में सिलेंडर ही कमल हैः सरयू राय

इसी तरह, एग्रिको में भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह के आवास जाकर भी उन्होंने समर्थन प्राप्त किया और उनके परिवार का अभिवादन स्वीकार किया। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोग उनकी सादगी और विनम्रता से काफी प्रभावित दिखे। कई घरों की महिलाओं ने पूर्णिमा का आरती-तिलक लगाकर स्वागत किया और पुष्प व अंग वस्त्र भेंटकर शुभकामनाएं व्यक्त की।

वहीं, जनता से मिल रहे अपार समर्थन से उत्साहित पूर्णिमा दास ने लोगों को आश्वस्त किया कि जनता के आशीर्वाद से वे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा किए गए विकास कार्यों को नये सिरे से प्रारंभ करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं विधायक या नेता के रूप में नहीं, बल्कि एक बहन, बेटी और सेविका के रूप में हर सुख-दुख में लोगों के बीच रहूंगी।

पूर्णिमा का जनसंपर्क अभियान देर रात तक चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इसी बीच, पूर्णिमा साहू के एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय पर भी विभिन्न मंडल क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की गईं, जिसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों के निमित्त उत्साह के साथ अपने सुझाव दिए और चुनावी रणनीति बनाई।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी