---Advertisement---

भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो से उनके आवास पर की मुलाकात, की राजनीतिक चर्चा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो से की मुलाकात

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को एक विशेष भेंट में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो से उनके आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने सांसद से आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। सांसद महतो और उनकी धर्मपत्नी उषा महतो ने पूर्णिमा साहू को विजयी तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़े : 24 अक्टूबर को नामांकन करेंगे गठबंधन प्रत्याशी बन्ना गुप्ता; गुरुवार को 11 बजे आमबगान साकची में करेंगे जनसभा को संबोधित

इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान सांसद विद्युत महतो ने पूर्णिमा साहू के साथ गहन राजनीतिक चर्चा की और उनसे जीत का सूत्र साझा किया। उन्होंने पूर्णिमा साहू की उम्मीदवारी को नारी शक्ति का प्रतीक बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में जमशेदपुर पुर्वी क्षेत्र के विकास, सुशासन और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। वहीं, चुनावी अभियान में उन्होंने पूर्णिमा साहू को पूर्ण सहयोग का भरोसा देते हुए पूरी निष्ठा से जनता की सेवा में जुटने की बात कही।

वहीं, पूर्णिमा साहू ने भाजपा के कई वरीय नेताओं के आवास जाकर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। जिसमें भाजपा नेता कल्याणी शरण, भरत सिंह, राकेश सिंह, मुकेश राय, बोलटू सरकार, मोहरदा ग्राम प्रधान त्रिलोक नाथ, टेल्को महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा यादव, समाजसेवी मनोहर सिंह व अन्य लोगों से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट