समाचार

भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो से उनके आवास पर की मुलाकात, की राजनीतिक चर्चा

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को एक विशेष भेंट में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो से उनके आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने सांसद से आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। सांसद महतो और उनकी धर्मपत्नी उषा महतो ने पूर्णिमा साहू को विजयी तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़े : 24 अक्टूबर को नामांकन करेंगे गठबंधन प्रत्याशी बन्ना गुप्ता; गुरुवार को 11 बजे आमबगान साकची में करेंगे जनसभा को संबोधित

इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान सांसद विद्युत महतो ने पूर्णिमा साहू के साथ गहन राजनीतिक चर्चा की और उनसे जीत का सूत्र साझा किया। उन्होंने पूर्णिमा साहू की उम्मीदवारी को नारी शक्ति का प्रतीक बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में जमशेदपुर पुर्वी क्षेत्र के विकास, सुशासन और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। वहीं, चुनावी अभियान में उन्होंने पूर्णिमा साहू को पूर्ण सहयोग का भरोसा देते हुए पूरी निष्ठा से जनता की सेवा में जुटने की बात कही।

वहीं, पूर्णिमा साहू ने भाजपा के कई वरीय नेताओं के आवास जाकर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। जिसमें भाजपा नेता कल्याणी शरण, भरत सिंह, राकेश सिंह, मुकेश राय, बोलटू सरकार, मोहरदा ग्राम प्रधान त्रिलोक नाथ, टेल्को महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा यादव, समाजसेवी मनोहर सिंह व अन्य लोगों से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

Cancelled Trains: चक्रवाती तूफान के बीच रेलवे अलर्ट, जाने कौन-कौन से ट्रेनें हुई कैंसिल

सोशल संवाद / डेस्क : मौसम विभाग ने अपने अपडेट बुलेटिन में कहा है कि…

2 hours ago
  • समाचार

Cyclone Dana : प्रचंड रूप लेगा चक्रवाती तूफान, 100 KM से ऊपर स्पीड, होने वाली है मूसलाधार बारिश

सोशल संवाद / डेस्क : बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र मंगलवार…

3 hours ago
  • राजनीति

सरयू राय को जिताने के लिए कमर कस लें-निर्मल सिंह

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड की एक अहम बैठक मंगलवार को साकची…

3 hours ago
  • समाचार

भाजपा से निष्कासित सरयू राय को अब भाजपा समर्थन करेगी : सुधीर कुमार पप्पू

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी विरोधी कार्य करने के लिए…

3 hours ago
  • समाचार

बन्ना गुप्ता ने स्वयं रांची जाकर लिया पार्टी सिंबल

सोशल संवाद / झारखंड : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमिटी के रांची कार्यालय में पूर्व…

3 hours ago
  • समाचार

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की उम्मीदवार पूर्णिमा साहू को सिख समाज का मिला आशीर्वाद

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने…

4 hours ago