[wpdts-date-time]

जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा के सफलता की निमित्त भाजपा गोलमुरी मंडल की बैठक हुई सम्पन्न

सोशल संवाद/डेस्क : 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड आएंगे। जहां वे खूंटी जिले के उलिहातू में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के खूंटी आगमन को लेकर एक ओर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है तो वहीं, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की तैयारी में जुट गई है। बुधवार को सभा की तैयारी एवं सफलता को लेकर जमशेदपुर महानगर अंतर्गत भाजपा गोलमुरी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक टुइलाडूंगरी स्थित सीपी कबीर क्लब के सभागार में सम्पन्न हुई। मंडल अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा में गोलमुरी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर व्यापक चर्चा कर रूपरेखा बनाई गई।

मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने सभा के संदर्भ में आवश्यक जानकारी देते हुए कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी उनकी जन्मस्थली उलिहातू जाकर उन्हें नमन करेंगे। सुबह 10 बजे पीएम नरेंद्र मोदी उलिहातु में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और भगवान बिरसा मुंडा के परिजनों से मिलेंगे। इसके बाद वे खूंटी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। ऐसे में, हम सभी कार्यकर्ताओं को 15 नवंबर को सुबह 10 बजे खूंटी पहुँच जाना अनिवार्य है।

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड आगमन की खबर से पूरे जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं व आमजनों में काफी उत्साह है। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास और प्रगति के राह पर गतिमान किया है और पूरे देश में आंतरिक और बाह्य सुरक्षा व्यवस्था को संबल प्रदान किया है, उससे आमजनों में काफी विश्वास और उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर महानगर में वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं के नेतृत्व और मार्गदर्शन में कार्यकर्तागण सभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में जुट गए हैं।

बैठक के दौरान मंच संचालन महामंत्री अशोक सामंत एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री नरेंद्र ओझा ने किया। बैठक के समाप्ति के क्रम में गोलमुरी मंडल के वरिष्ठ नेता एवं पिछले कई दशकों से पार्टी को सींचने वाले प्रेमसागर सिंह के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पुण्य आत्मा के शांति की प्रार्थना की गई।

बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, अप्पा राव, जिला प्रवक्ता प्रेम झा, भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह, वरिष्ठ महिला नेत्री ममता कपूर, सोनू ठाकुर, सीनू राव, रंजीत गुप्ता, राजेश कुमार, कामेश्वर साहू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, किशोर राजा, बिमला साहू, सरस्वती साहू, पप्पू उपाध्याय, समरेश शुक्ला, ओम प्रकाश शाह, बच्चा बाबू शर्मा, बंटी सिंह, हन्नी परिहार, पीयूष ईशु, राजा अग्रवाल, जसबीर सिंह, बिजेंद्र सिंह, कर्मजीत सिंह कम्मे, प्रदीप बोड़ाल समेत भवन के प्रभारी, सह प्रभारी एवं बूथों के अध्यक्ष उपस्थित थे।

Our channels

और पढ़ें