---Advertisement---

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जिला कार्यालय में किया भव्य दीपोत्सव

By Aditi Pandey

Published :

Follow
अटल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: पूर्व प्रधानमंत्री, झारखंड राज्य के जनक एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर पूर्वी में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दीपोत्सव, रघुवर दास व पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस दौरान कार्यालय परिसर को आकर्षक रंगोली और मिट्टी के दीपक से सजाया गया। पूरे वातावरण में दीपों की रोशनी के बीच कार्यकर्ताओं ने अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया और झारखंड अलग राज्य निर्माण सहित राष्ट्र की उन्नति में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। दीपोत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं ने “अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें”, “भारत माता की जय” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के ओजस्वी नारों से परिसर को गुंजायमान रखा।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक महान प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति में सुचिता, संवेदना और राष्ट्रवाद के प्रतीक थे। उन्होंने अलग राज्य झारखंड का गठन कर झारखंड की जनता को सम्मान और पहचान दी। श्रद्धेय अटल जी का भाजपा को एक मजबूत वैचारिक और राष्ट्रीय विकल्प के रूप में स्थापित करने में ऐतिहासिक और अतुलनीय योगदान रहा है। उनके आदर्श, विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं।

इस अवसर पर संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, संजीव सिंह, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, प्रेम झा, अखिल सिंह, बिनोद सिंह, संजीत चौरसिया, उज्जवल सिंह, नीलू मछुआ, पवन अग्रवाल, पप्पू उपाध्याय, अमित शर्मा, श्वेता कुशवाहा, काजू सांडिल, मीरा शर्मा, लीना चौधरी, रीना चौधरी, गौरी कुमारी, कृष्णा देवी, शुक्ला हलदर, श्रीनू राव, अमिश अग्रवाल, मनोज सिंह, मधुमाला समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---