---Advertisement---

भाजपा जमशेदपुर महानगर के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन, संगठन मजबूती और पंचायत चुनाव रणनीति पर हुआ मंथन

By Riya Kumari

Published :

Follow
भाजपा जमशेदपुर महानगर के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन, संगठन मजबूती और पंचायत चुनाव रणनीति पर हुआ मंथन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत आयोजित इस शिविर में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया सशक्तिकरण और आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

यह भी पढे : सरायकेला मंडलीय कारा में जेल अदालत, मेडिकल जांच और विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित विभिन्न सत्रों में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र राय, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, डॉ. समर सिंह, सत्यनारायण सिंह और राहुल शाहदेव ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली, विचारधारा और चुनावी तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन दिया।

सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिया गया जोर

पहले सत्र में भाजपा के सह सोशल मीडिया संयोजक राहुल शाहदेव ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया, नमो ऐप और सरल ऐप के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म आज संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विचारधारा और संगठन विस्तार पर विशेष चर्चा

दूसरे सत्र में डॉ. समर सिंह ने “विचार परिवार” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि और राष्ट्रवादी सोच पर विस्तार से चर्चा की। वहीं तीसरे सत्र में सत्यनारायण सिंह ने “कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि” विषय पर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति साझा की।

भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा पर बोले डॉ. प्रदीप वर्मा

चौथे सत्र में राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने भाजपा के इतिहास, विकास और राष्ट्रवादी विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा ही देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने वाली पार्टी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में संगठन ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि है और यहां बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है।

डॉ. वर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ कार्य करने की अपील की।

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

समापन सत्र में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र राय ने राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और पंचायत चुनाव में पार्टी की भूमिका पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव संगठन को गांव स्तर तक मजबूत करने का बड़ा अवसर है। भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाना होगा।

उन्होंने झारखंड की वर्तमान सरकार पर भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और विकास कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है।

कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद

प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश मंत्री सह वर्ग प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, अमरप्रीत सिंह काले, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, गुंजन यादव, मिथिलेश सिंह यादव, अनिल मोदी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी चुनावों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version