---Advertisement---

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक सम्पन्न

By Riya Kumari

Published :

Follow
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक सम्पन्न

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर महानगर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की सफलता को लेकर महत्वपूर्ण कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। यह बैठक शनिवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन सभागार में सम्पन्न हुई।

यह भी पढे : डिजिटल फ्रॉड होने पर ₹25,000 तक का मुआवजा मिलेगा:RBI का नया ड्राफ्ट फ्रेमवर्क तैयार

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद और झारखंड भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता गीता कोड़ा मौजूद रहीं। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री मनोज महतो, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले सहित कई पदाधिकारी और अभियान से जुड़े मंडल संयोजक व सह-संयोजक भी शामिल हुए।

वर्ग गीत और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

बैठक की शुरुआत वर्ग गीत के साथ की गई। इसके बाद पार्टी के संस्थापक नेताओं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस दौरान सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मिलकर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया।

बैठक में प्रशिक्षण महाअभियान को सफल बनाने और उसकी विस्तृत रूपरेखा तय करने को लेकर चर्चा की गई। अभियान के तहत प्रत्येक मंडल में एक संयोजक और दो सह-संयोजकों की नियुक्ति भी की गई।

28 मंडलों में आयोजित होंगे एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जमशेदपुर महानगर के 28 मंडलों में एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 30 मार्च से 14 अप्रैल तक अलग-अलग मंडलों में आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के संस्कार से अवगत कराया जाएगा, ताकि वे केंद्र सरकार की योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी तरीके से पहुंचा सकें।

सिन्हा ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में जिला स्तर पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने का अभियान

पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने अपने संबोधन में प्रशिक्षण महाअभियान के उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान मंडल स्तर तक आयोजित किया जाएगा और इसका मुख्य उद्देश्य वैचारिक रूप से मजबूत, संगठनात्मक रूप से सक्षम और समाज सेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण को मजबूत बनाना है। इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

संगठनात्मक और वैचारिक सशक्तिकरण पर जोर

प्रदेश मंत्री मनोज महतो ने कहा कि यह अभियान केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं बल्कि वैचारिक सशक्तिकरण का महाअभियान है। इसके माध्यम से हर कार्यकर्ता में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को और मजबूत किया जाएगा।

वहीं प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को विचारधारा, अनुशासन और सेवा भाव से प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘एक देश-एक विधान’ और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन से प्रेरित है।

कार्यक्रम में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में जिला पदाधिकारी रेणु शर्मा, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, प्रेम झा, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, पोरेश मुखी, रमेश बास्के समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और पदाधिकारी जैसे रंजीत सिंह, रितेश झा, कुमार अभिषेक, बापन बनर्जी, विकास शर्मा, प्रशांत पोद्दार, अजीत सिंह, मारुति नंदन पांडेय, रविन्द्र सिसोदिया, बिनोद राय, हन्नु जैन, दीपक पाल, जुगनू वर्मा, सूरज साह, प्रधान चंद्र महतो, शांतनु मुखर्जी, रविन्द्र सरदार, सुदीप डे और आनंद कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया, जबकि अंत में जिला महामंत्री

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version