सोशल संवाद / जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक शनिवार को भालूबासा स्थित आशीष किशोर सभागार में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढे : टेल्को में बड़ा सड़क हादसा टला, अनियंत्रित होकर नाली में जा घुसी हुंडई i10 कार
बैठक की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए पिछले एक माह में आयोजित संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और पार्टी कार्यक्रमों की समीक्षा प्रस्तुत की।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक बूथ पर नियमित बैठकें आयोजित कर स्थानीय समस्याओं की पहचान की जाए और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना करते हुए आगामी सभी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का मंडलों के सभी बूथों पर शत-प्रतिशत आयोजन सुनिश्चित करने वाले पांच मंडल अध्यक्षों को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है। उन्होंने बूथ समितियों को सक्रिय करने, नए सदस्यों को जोड़ने और आम जनता से लगातार संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के प्रपत्र भरवाने, मतदाता सूची के अद्यतन कार्य में सहयोग करने तथा बूथ स्तर पर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सूचीबद्ध कर संगठन को उपलब्ध कराएं, ताकि उनके समाधान के लिए समन्वित प्रयास किए जा सकें।
बैठक को पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मीरा मुंडा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी और चंद्रशेखर मिश्रा ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ने किया।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, मनोज सिंह, कल्याणी शरण, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, रीता मिश्रा, संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रिंकू सिंह, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, प्रेम झा, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, राकेश दुबे, हलधर नारायण साह, नीतीश कुशवाहा, नीलु मछुआ, मंजीत सिंह, सागर राय, रमेश बास्के, पोरेश मुखी, विजय तिवारी, सुबोध झा, पवन अग्रवाल, खेमलाल चौधरी, अप्पा राव, अजय श्रीवास्तव, हरिकिशोर तिवारी सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, प्रभारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










