March 26, 2025 4:59 pm

सीएम हेमंत सोरेन को भाजपा नेता दिनेश कुमार की शुभकामनाएं, वायदों को पूरा करने की सलाह

सीएम हेमंत सोरेन को भाजपा नेता दिनेश कुमार की शुभकामनाएं

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार से कोई नई उम्मीद नहीं है, लेकिन अगर हेमंत सरकार अपने पिछले चुनावी वादों को पूरा कर देती है, तो राज्य की जनता के साथ न्याय होगा।

यह भी पढ़े : जमशेदपुर के अधिवक्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी बधाई -सुधीर कुमार पप्पू

दिनेश कुमार ने मंईयां योजना के तहत महिलाओं को दिसंबर से हर महीने नियमित ₹2500 बैंक खातों में भेजने और हर साल 5 लाख युवाओं को रोजगार देने के वादों की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा समय-समय पर इन मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह बनाती रहेगी।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Dark Chocolate के फायदे दुनिया के इस देश में 2-2 महीने तक नहीं उगता सूरज किन लोगों को नहीं करना चाहिए सूर्य नमस्कार India ने toss हारने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड इस देश की है 3 राजधानियाँ राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने