समाचार

भगवान के रूप में सामने आए भाजपा नेता नीरज सिंह ने बचाई जच्चा-बच्चा की जान

सोशल संवाद/जमशेदपुर: मानगो उलीडीह रोड नंबर 4 के निवासी सीता सिंह और उनका परिवार पूरे शहर में दर-दर भटक रहा था। कभी कोई सरकारी अस्पताल (मजीम), तो कभी किसी प्राइवेट अस्पताल के गेट से ही उन्हें भगा दिया गया। दरअसल, पीड़िता सीता सिंह सात महीने की गर्भवती थीं और जच्चा-बच्चा दोनों ही क्रिटिकल कंडीशन में थे। गरीबी और आर्थिक तंगी के चलते वे इलाज कराने में असमर्थ थे।

ऐसे में उन्हें भगवान के रूप में ऑटो चालक विनोद मिले। यह स्थिति देखकर विनोद ने पेशेंट और उनके परिवार को निशुल्क ऑटो में बैठाकर उमा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जो कि पारडीह रोड स्तिथ पहुंचाया। वहां उन्होंने खुद ₹2000 जमा कर सीता सिंह को भर्ती कराया। साथ ही उन्होंने भाजपा नेता और समाजसेवी नीरज सिंह का नंबर भी परिवार से साझा किया।

नीरज सिंह से बात होते ही उन्होंने तत्काल प्रभाव से डॉक्टर से संपर्क किया और सीता सिंह के इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन से निवेदन किया। उन्होंने आर्थिक मदद भी की और अस्पताल प्रबंधन ने भी अपना अमूल्य योगदान दिया। इस संयुक्त प्रयास से एक गरीब परिवार का जच्चा-बच्चा दोनों सकुशल हैं और एक-दो दिन में ठीक होकर घर जा सकेंगे।

नीरज सिंह ने कहा कि ऐसा किसी गरीब के साथ न हो, इसके लिए शहर के अस्पतालों को दुरुस्त बनाने का काम करना चाहिए, चाहे वे सरकारी हों या गैर-सरकारी। दोनों की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

Nidhi Ambade
Published by
Nidhi Ambade

Recent Posts

  • समाचार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गंदे यमुना घाट पर डुबकी लगा कर माँ यमुना से मांगी क्षमा

सोशल संवाद / दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र…

7 hours ago
  • समाचार

भाजपा ने गंदी राजनीति करते हुए पहले दिल्ली की हवा प्रदूषित किया और अब पानी को भी जहरीला बना रही है-सीएम आतिशी

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : हरियाणा से छोड़े…

9 hours ago
  • राजनीति

महिलाओं को 1000 रुपये देने का वायदा तो पूरा किया नही, अब नई योजना दिव्यांगों को 5000 रुपये प्रति माह देने का वादा महज चुनावी स्टंट है – देवेन्द्र यादव

सोशल संवाद / नई दिल्ली( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

9 hours ago
  • समाचार

गठबंधन के सभी दलों की हुई सामूहिक बैठक, सबने सयुंक्त रुप से लिया बन्ना गुप्ता को जिताने का संकल्प

सोशल संवाद / जमशेदपुर : गठबंधन धर्म निभाते हुए इंडिया के सभी दलों के पदाधिकारियों…

9 hours ago
  • समाचार

सोनारी की महिलाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

सोशल संवाद / जमशेदपुर : बन्ना गुप्ता के विकास कार्यों से प्रभावित होकर महिलाएं जुड़…

9 hours ago
  • समाचार

पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान “दाना”, 120 किमी प्रति घंटे की है रफ्तार

सोशल संवाद / डेस्क : बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान "दाना" (दाना…

1 day ago