समाचार

MGM अस्पताल में 15 दिनों से लाइलाज मरीज को भाजपा नेता नीरज सिंह ने किया मदद

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के सबसे बड़े अस्पताल MGM का हाल बेहाल है, मरीजों से पटा हुआ यह अस्पताल जिले का एकमात्र सरकारी अस्पताल है, जहां लोग उम्मीद लेकर इलाज कराने आते हैं। ऐसे में देखा गया है कि गरीब परिवार अपने किस्मत पर ही आते हैं। इमरजेंसी हो या सामान्य वार्ड मरीजों का तांता लगा रहता है, ऐसे में सरकारी तंत्र पर एक बड़ा सवालिया निशान पैदा होता है। एक नमूना हमारे सामने है कि मानगो के चटाई कॉलोनी निवासी संजय गोश्वामी जी आज 19 मई से MGM अस्पताल में भर्ती हुए हैं, और इलाज के लिए दर दर भटक रहे हैं।

यह भी पढ़े : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में गत माह सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं विदाई दी गई

दरअसल मजदूरी करते वक्त उनका हाथ टूट गया है और उसमें प्लेट लगाने की आवश्यकता है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन के पास प्लेट नहीं होने के कारण एक गरीब परिवार को बड़ी मुश्किल में डाल दिया गया है। भाजपा नेता नीरज सिंह को इसकी सूचना मिली, प्रबंधन से बात कर सारी बात बताई और प्लेट की व्यवस्था करवाई गई, साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मौजूदा सरकार पर सवाल उठाया, और अस्पताल की बदहाली को लेकर गहरा चिंता जताया, आज के युग में अगर एक राज्य स्तरीय अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की इस तरह बदहाली होगी तो शहर के लोग कहाँ जिएंगे और इसी तरह शहर मे इलाज के लिए दर दर भटकते रहेंगे।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

राहुल को आतंकी कहने पर केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर FIR:मंत्री बोले- संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

सोशल संवाद / डेस्क : राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर केंद्रीय मंत्री…

3 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- पाकिस्तान और कांग्रेस का एजेंडा एक:राहुल भारत विरोधी ताकतों के साथ; PAK रक्षा मंत्री बोले थे- 370 की बहाली चाहते हैं

सोशल संवाद /डेक : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के जम्मू-कश्मीर पर दिए बयान…

4 hours ago
  • समाचार

टाटा पिगमेंट में 17.64 प्रतिशत बोनस, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम 71,118 रुपये और न्यूनतम 54,247 रुपये बोनस राशि

सोशल संवाद / जमशेदपुर: टाटा पिगमेंट प्रबंधन व टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन ने वार्षिक 2023-2024…

5 hours ago
  • समाचार

झारखंड में शुरू हुई नए DGP की नियुक्ति प्रक्रिया, भेजे गये अधिकारियों के नाम

सोशल संवाद / रांची : झारखण्ड में नए DGP की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…

5 hours ago
  • समाचार

टेल्को : केंद्रीय समिति ईस्ट जोन की बैठक में 47 पूजा समितियों ने रखी समस्याएं

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आज जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की ईस्ट जोन की…

8 hours ago
  • समाचार

चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, 1 जवान घायल

सोशल संवाद / डेस्क : चाईबासा के सारंडा जंगल इलाके में आईईडी ब्लास्ट हुआ है।…

8 hours ago