Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

30 दिसंबर की एक्स पोस्ट न हटाने पर केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग: वीरेंद्र सचदेवा

By Riya Kumari

Published :

Follow
दिल्ली
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की हम लगातार कहते रहे हैं की आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक आचरण झूठ एवं भ्रष्टाचार से भरा-पूरा है और दिल्ली सरकार के स्कूलों के शिक्षकों को कुत्ते गिनने की ड्यूटी पर लगाये जाने को लेकर की गई एक्स पोस्ट से यह प्रमाणित हो गया की केजरीवाल किस हद तक झूठ बोलते हैं।

यह भी पढे : कैट द्वारा भारत का अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रीय व्यापारिक आयोजन विराट भारतीय व्यापार महोत्सव मई में नई दिल्ली में होगा अयोजित

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई का नेतृत्व विगत 10-12 दिन से एक झूठ फैलाने की कोशिश कर रहा है की दिल्ली सरकार ने एक सर्कुलर जारी कर अपने स्कूलों के शिक्षकों को दिल्ली की कॉलोनियों में कुत्ते गिनने की ड्यूटी पर लगाया है। दिल्ली सरकार ने सौरभ भारद्वाज द्वारा 26 दिसम्बर 2025 को यह बात उठाते ही इसका खंडन कर दिया था।

वीरेन्द्र सचदेवा है की यह खेदपूर्ण है की दिल्ली सरकार के खंडन के बावजूद भी आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने खुद सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट डाल कर सौरभ भारद्वाज के झूठे आरोप को दोहराया की दिल्ली सरकार ने अपने स्कूलों के शिक्षकों को कुत्ते गिनने के अपमानजनक कार्य में लगाया है और यह भाजपा सरकार की सोच को बेनकाब करता है।

अरविंद केजरीवाल के 30 दिसम्बर को एक्स पोस्ट पर झूठ परोसते ही स्वंय मैंने इसका एक प्रेस ब्यान जारी करके उनके झूठे आरोप का खंडन किया था और माफी मांगने को कहा था।  खेदपूर्ण है की अपनी गलती स्वीकारने की जगह केजरीवाल ने अपने दिल्ली अध्यक्ष के साथ ही कुछ विधायकों को आगे करके झूठे आरोप को फिर दोहराया। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है “आप” नेताओं के झूठ परोसते रहने के कारण स्वंय दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने 2 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के समक्ष विवादित सर्कुलर पढ़ कर दिखाया और अरविंद केजरीवाल एवं “आप” नेताओं से पूछा की वह जवाब दें की कहां इस सर्कुलर में शिक्षकों की कुत्ते गिनने की ड्यूटी लगाई है।

शिक्षा मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद लगता था “आप” नेता अब माफी मांगेंगे या फिर कम से कम चुप तो हो जायेंगे जिसके बाद दिल्ली सरकार के पास इस झूठ के विरूद्ध पुलिस शिकायत देकर जांच की मांग करने के आलावा कोई चारा नही रह गया था।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की हम “आप” के राष्ट्रीय प्रमुख अरविंद केजरीवाल एवं दिल्ली प्रमुख सौरभ भारद्वाज से पुनः मांग करते हैं की वह अपना शिक्षकों को कुत्ते गिनने की ड्यूटी पर लगाने का झूठा आरोप वापस लेकर अपना एक्स पोस्ट डिलीट करें और दिल्ली सरकार से माफी मांगें।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की यदि अगले 24 घंटे में अरविंद केजरीवाल अपनी 30 दिसम्बर की एक्स पोस्ट डिलीट नही करेंगे तो हम दिल्ली पुलिस आयुकत से इस मामले की दिल्ली सरकार की शिकायत पर कार्रवाई करने की मांग करेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator