भाजपा नेता अभय सिंह के रिहाई पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने घाघीडीह जेल के बाहर मिलकर दी बधाई

सोश्ल संवाद/जमशेदपुर: भाजपा के वरिष्ठ नेता सह जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद सोमवार शाम घाघीडीह जेल से रिहा हुए। वे पिछले छह महीने से जेल में बंद थे। उनके रिहाई के मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने केंद्रीय कारा घाघीडीह के समक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह से मिलकर उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी।

इस अवसर पर गुंजन यादव ने कहा कि रिहा होने पर अभय सिंह का हार्दिक स्वागत है। कदमा उपद्रव मामले को लेकर राज्य सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन ने जिस प्रकार से अभय सिंह को आनन-फानन में जेल भेजकर महीनों प्रताड़ित करने की साजिश की उसका जवाब माननीय उच्च न्यायालय ने दिया है। यह समय उनके परिवार और भाजपा परिवार के लिए कठिन था, अब जेल से रिहा होने पर सभी कार्यकर्ता खुश हैं। उन्होंने शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि अभय सिंह के जेल से बाहर आने के बाद वे संगठन, सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा के कार्यों में दोगुनी ऊर्जा के साथ सक्रिय होकर अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

11 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

11 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

12 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

12 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

12 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

13 hours ago