Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

भाजपा-NDA के CM-डिप्टी सीएम की बैठक:PM मोदी मीटिंग में पहुंचे; ऑपरेशन सिंदूर, जातिगत जनगणना, मोदी 3.0 सरकार के एक साल पर चर्चा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
भाजपा-NDA के CM-डिप्टी सीएम की बैठक
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा और NDA शासित राज्यों के CM और डिप्टी CM के साथ दिल्ली के अशोक होटल में बैठक कर रहे हैं। उनके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद हैं।

यह भी पढ़े : सांसद विद्युत महतो की अगुवाई में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर बिस्टुपुर तुलसी भवन में संगोष्ठी का आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा- ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ भारत की जरूरत

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मीटिंग में ऑपरेशन सिंदूर, जाति गणना, सुशासन मोदी सरकार के तीसरे टर्म का एक साल पूरा होने पर चर्चा होगी। बैठक में 20 CM और 18 डिप्टी CM शामिल हुए।

भाजपा के सुशासन विभाग के प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे ने बताया- बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सेना और पीएम मोदी को बधाई देने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। मोदी 3.0 के एक साल पूरे होने, इंटरनेशनल योगा डे 10 साल पूरे होने और देश में लगी इमरजेंसी के 50 साल पूरे होने जैसे कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार किया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator