---Advertisement---

भाजपा-आरएसएस देश के सबसे बड़े ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग- कांग्रेस

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
भाजपा-आरएसएस देश के सबसे बड़े ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली :  कांग्रेस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भाजपा द्वारा देशद्रोही कहे जाने पर तीखा पलटवार करते हुए भाजपा-आरएसएस को असली ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि देशद्रोह भाजपा-आरएसएस के डीएनए में है।

नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है और राहुल गांधी इस देश के नेता विपक्ष हैं। वह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पांच बार के चुने हुए सांसद हैं। राहुल गांधी देश के लिए शहीद होने वाली पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी के पोते और  पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी के बेटे हैं। राहुल गांधी के परिवार का बलिदानी खून आज भारत माता की रगों में भी दौड़ रहा है, इस देश की मिट्टी को सींचने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा, भाजपा की राहुल गांधी जी को देशद्रोही कहने की हिम्मत कैसे हुई। भाजपा इतनी निर्लज्जता कहां से लाती है, यह देश की जनता जानना चाहती है। कांग्रेस प्रवक्ता ने याद दिलाया कि भाजपा के पूर्वजों ने अंग्रेजों से माफी मांगी थी और उनके मुखबिर के रूप में काम किया था।

यह भी पढ़े : जमशेदपुर में अवैध निर्माणों के खिलाफ उच्च न्यायालय की सुनवाई में महत्वपूर्ण मोड़

रागिनी नायक ने आरोप लगाया कि भाजपा अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति पर चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस देश का सबसे बड़ा ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग है, जो लोगों को बांटने, सांप्रदायिकता और नफरत फैलाने और एक पूरे समुदाय को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। ‘कटेंगे तो बटेंगे’ जैसे विभाजनकारी नारे दिए जा रहे हैं। ऐसे में राहुल गांधी ने देश के एक कोने से दूसरे कोने तक यात्राएं निकालीं, जिनका उद्देश्य मोहब्बत से भारत को जोड़ना था। राहुल गांधी देश के मजदूरों, किसानों, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों की आवाज उठाते हैं, उनके हक की लड़ाई लड़ते हैं। उस व्यक्ति को भाजपा देशद्रोही कहती है। राहुल गांधी जनता के मुद्दों को उठा रहें हैं और आगे भी उठाते रहेंगे। वे भाजपा की धमकियों और आरोपों से डरने वाले नहीं हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने याद दिलाया कि कैसे मोदी सरकार आईएसआई को लाल कालीन बिछाकर देश में बुलाती है। कैसे मोदी बिना बुलाए और बिना बताए नवाज शरीफ के जन्मदिन पर बिरयानी का आनंद लेने चले गए, जबकि पाकिस्तान लगातार हमारी सीमाओं पर हमला करता है, जिसके कारण हमारे सैनिक शहीद होते हैं। उन्होंने पूछा, देशद्रोही कौन है। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि कैसे मोदी ने चीन को क्लीन चिट दे दी, जबकि उसने भारत के बड़े भूभाग पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि हर चीज में अंतरराष्ट्रीय साजिश देखना और रोना भाजपा की पुरानी रणनीति है। 

रागिनी नायक ने कहा कि तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को उसी भाजपा सरकार ने खालिस्तानी और आतंकवादी बताया था, जिसने बाद में उनकी मांग मान ली और इन कानूनों को वापस ले लिया। इसी तरह, अपनी मांगों को लेकर लद्दाख से दिल्ली तक मार्च का नेतृत्व करने वाले सोनम वांगचुक को भी किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा बताया गया था।

कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा कि अगर भारत में इतनी सारी अंतरराष्ट्रीय साजिशें हो रही हैं तो देश के गृह मंत्री क्या कर रहे हैं। क्या वे सो रहे हैं; उनकी छुट्टी क्यों नहीं कर दी जाती। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि कमरतोड़ महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और 5.4 प्रतिशत की कम जीडीपी वृद्धि जैसे जनहित के मुद्दों पर सवाल उठाए जाएं और इसलिए वह अंतरराष्ट्रीय साजिश का आरोप लगाकर हर आवाज को चुप कराने की कोशिश कर रही है। इस देश में किसी ने अंतरराष्ट्रीय साजिश रची है तो वो गौतम अडानी है, जिस पर रिश्वतखोरी, हेरा-फेरी का आरोप लगा है और जिसने भारत की छवि को धूमिल करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस सबसे बड़े पाखंडी हैं, जो जनता के सामने बेनकाब हो चुके हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट