Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

लाश पर राजनीति करना बंद करें भाजपा: सुधीर कुमार पप्पू

By Riya Kumari

Published :

Follow
BJP should stop doing politics over dead bodies: Sudhir Kumar Pappu
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर:  समाजवादी चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को सलाह दी है कि वह लाश पर राजनीति करना बंद कर दें। हर एक मौत भारतीय की मौत है और वह देश के लिए नुकसानदेह है और उसे स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। एमजीएम अस्पताल में शनिवार को छज्जा और छत ढहने की घटना के लिए सीधे तौर पर भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर जिम्मेदार है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। इसके साथ ही एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक एवं अन्य प्रशासकीय पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं। उच्च न्यायालय झारखंड को संज्ञान लेनी चाहिए ।

यह भी पढ़े : एक राष्ट्र-एक चुनाव लोकतंत्र को सशक्त बनाने की क्रांतिकारी पहल— अर्जुन मुंडा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार  मरीजों की मौत दुखदायी है और उनके आश्रित को मुआवजा नहीं बल्कि सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। भाजपा के जो विधायक नेता है इस आपदा के लिए स्वास्थ्य मंत्री को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं वह पुलवामा, उरी, पहलगाम, अक्षरधाम घटना के लिए प्रधानमंत्री रक्षा मंत्री गृह मंत्री को जिम्मेदार क्यों नहीं ठहराते हैं?

सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार हर मौत पर संवेदना दिखाने की जरूरत है और हर जगह राजनीति नहीं की जानी चाहिए लेकिन सवाल अवश्य पूछे जाने चाहिए। यहां तो स्वास्थ्य मंत्री पर विधायक सवाल कर रहे हैं और वहां प्रधानमंत्री से सवाल पूछो तो प्राथमिकी दर्ज हो जाती है। इस दोहरे चरित्र से भाजपा एवं इसके पदाधिकारी को बचने की जरूरत है। यह भाजपा नेता भूल जाते हैं कि 25 साल के झारखंड में 18 साल भाजपा का ही शासन रहा है और उन्होंने इस गड्ढे में डाल दिया, जिसे हेमंत सोरेन भर कर रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator