भाजपा के सिख नेताओं ने डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा से की मुलाकात, दी बधाई

By Sanjana Das

Published :

Follow
भाजपा के सिख नेताओं ने डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा से की मुलाकात, दी बधाई

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भाजपा के सिख नेताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा से प्रदेश कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस दौरान नेताओं ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया।

यह भी पढे : टाटा पिगमेंट अंडरब्रिज में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, पार्षद अनिल मोदी ने स्थायी समाधान की मांग की

भाजपा के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने कहा कि डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलना पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संगठन के प्रति डॉ. वर्मा के समर्पण, अनुभव और कर्मठता का प्रमाण है।

उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह जिम्मेदारी भाजपा संगठन को और मजबूत करेगी। साथ ही झारखंड की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी और पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

इस मौके पर सतबीर सिंह सोमू के साथ चंचल भाटिया, जिला महामंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा, जमशेदपुर महानगर; रॉकी सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी, अल्पसंख्यक मोर्चा, झारखंड प्रदेश भाजपा; नवजोत सिंह सोहल, अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, गोलमुरी मंडल, जमशेदपुर महानगर; सुरेंद्र सिंह शिंदे, जिला प्रवक्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा; कर्मजीत सिंह कमा, बूथ अध्यक्ष, गोलमुरी; कुलवंत सिंह, जसवंत सिंह गिल, हैप्पी सिंह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version