Advertisement 1
Advertisement 2

जमशेदपुर में BJP का जोरदार प्रदर्शन, पेयजल संकट और बिजली कटौती के खिलाफ फूटा गुस्सा

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई द्वारा पेयजल संकट और अघोषित बिजली कटौती के विरोध में उपायुक्त कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए।

यह भी पढे : अब मनमानी नहीं चलेगी सरायकेला की विद्युत व्यवस्था सुधार हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय – मनोज चौधरी

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने खाली घड़े फोड़कर विरोध जताया। पार्टी नेताओं ने इसे जनता के आक्रोश और बढ़ती परेशानियों का प्रतीक बताया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जबकि सरकार इस समस्या के समाधान में विफल साबित हो रही है।

पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। भाजपा ने कहा कि वह जनता के अधिकारों और मूलभूत सुविधाओं के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator