सोशल संवाद / डेस्क: सांसद बिद्युत बरण महतो आज झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनावी प्रक्रिया में शामिल हुए। आज रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में चुनावी प्रक्रिया में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं सांसद बिद्युत बरण महतो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राज्यसभा सांसद आदित्य साहु के प्रस्तुतकर्ता (Presentor) बने।

यह भी पढे : तुलसी भवन में विहिप धर्मरक्षा निधि बैठक, संगठन मजबूती व सेवा कार्यों पर प्रांत नेतृत्व ने दिया मार्गदर्शन
इसके बाद पार्टी के निर्देशानुसार उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके पश्चात प्रदेश चुनाव पदाधिकारी सह केंद्रीय मंत्री जुएल उराँव ने प्रेस को सम्बोधित कर चुनावी प्रक्रिया की जानकारी दी।










