राजनीति

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जमशेदपुर महानगर कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला

सोशल संवाद / जमशेदपुर  : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शनिवार को जमशेदपुर के भाजपा महानगर कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। प्रतुल ने कहा कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की डीएनए में है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने महिलाओं के लिए टंच माल ,इरफान अंसारी ने रिजेक्ट माल और कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना उद्धव ठाकरे  के प्रवक्ता ने इंपोर्टेड माल जैसे घटिया शब्दों का प्रयोग किया। आश्चर्यजनक रूप से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इन नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

यह भी पढ़े : सुंडी समाज ने डा.अजय को किया सम्मानित, समर्थन का किया वादा

प्रतुल ने कांग्रेस के डॉ अजय पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने तो एक आदिवासी बेटी का अपमान किया जो देश के सर्वोच्च पद पर बैठी हैं। प्रतुल ने कहा कि राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के बारे में डॉ अजय कुमार ने अशोभनीय टिप्पणी करते हुए कहा था कि वो शैतानी और दुष्ट सोच का प्रतिनिधित्व करती है। उनको आदिवासी का प्रतीक मानने से इनकार किया था। डॉ अजय ने जमशेदपुर पूर्वी से प्रत्याशी पूर्णिमा साहू की तुलना बाजार में बिकने वाले सामान से कर दी थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता के बयान का खंडन नहीं किया। मतलब साफ है कि कांग्रेस महिलाओं को उपयोग करने वाली वस्तु मात्र समझती है। प्रतुल ने कहा कि महिलाएं भी अपने अपमान का जवाब वोट के जरिए चोट करके देंगी।

प्रतुल ने कहा इस सरकार के कार्यकाल में 7400 बेटियों के साथ बलात्कार हुआ। जिसमें एक तिहाई एससी एसटी बेटियां हैं। 25% से भी काम ऐसे मुकदमों में चार्जशीट दाखिल हुआ। यही इस सरकार की महिलाओं के प्रति अपमानजनक सोच को दिखाता है।

प्रतुल ने कहा कि एन डी ए के सरकार में महिलाएं लगातार तरक्की कर रही हैं। एक साधारण जनजातीय पृष्ठभूमि से आकर राष्ट्रपति बनने वाली द्रौपदी मुर्मू का अपमान देश नहीं भूलेगा। भारत के ग्रामीण स्थानीय निकाय में 46% निर्वाचित प्रतिनिधि महिलाएं हैं। 43% विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित स्नातक महिलाएं है। सशस्त्र बलों में और लड़ाकू विमान को भी आज महिलाएं चला रही हैं। नारी शक्ति की इस बढ़ती ताकत से कांग्रेस विचलित हो गई है और घटिया शब्दों का प्रयोग कर रही है।

प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ की विधायक भावना बोहरा, जिला महामंत्री अनिल मोदी, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली व अन्य मौजूद थे।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

देश की रक्षा में कार्यरत सैनिक को जुगसलाई पुलिस ने बर्बरता पूर्वक पिटाई कर भेजा जेल…..पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

सोशल संवाद / जमशेदपुर : देश की रक्षा में कार्यरत सैनिक अच्छे अनुशासन के लिए…

18 hours ago
  • विश्व समाचार

9 महीने बाद होगी ‘घर वापसी’, NASA क्रू को देखकर खुशी से झूम उठीं सुनीता विलियम्स

सोशल संवाद / डेस्क : अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले 9-10 महीनों…

18 hours ago
  • ऑफबीट

एक शक्तिशाली अभ्यास : योग

सोशल संवाद/ डेस्क : योग, जिसे संस्कृत में 'युज' (जोड़ना या एकीकृत करना) से लिया…

20 hours ago
  • फिल्मी संवाद

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने डीआरआई अधिकारियों पर मारपीट का आरोप लगाया

सोशल संवाद / बेंगलुरु : अभिनेत्री रान्या राव को डीआरआई ने बेंगलुरू हवाई अड्डे पर…

22 hours ago
  • राजनीति

नॉन-बायोलॉजिकल” प्रधानमंत्री के शासनकाल की त्रासदियों में से एक है देशभर में तेजी से बिगड़ती वायु गुणवत्ता – जयराम रमेश

सोशल संवाद / नई दिल्ली : स्विट्जरलैंड की वायु गुणवत्ता से संबन्धित प्रौद्योगिकी कंपनी IQAIR…

23 hours ago
  • खेल संवाद

दूसरी बार MI ने जीता WPL का खिताब

सोशल संवाद / डेस्वीक : मेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का रोमांचक फाइनल मुकाबला 15…

23 hours ago