---Advertisement---

Ghatshila By Election 2025: BJP बोली– फर्जी वोटिंग से नतीजे मोड़ने की कोशिश

By Aditi Pandey

Updated On:

Follow
BJP Statement on Ghatshila By Election 2025

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: Jharkhand की Ghatshila विधानसभा सीट पर मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही देखी जा रही है। सोमवार को ही सभी पोलिंग पार्टियों को आवश्यक सामग्री और सुरक्षा के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया था।

यह भी पढ़ें: Ghatshila By-Election 2025 Voting: घाटशिला सीट पर शांतिपूर्ण मतदान, महिलाओं में दिखा उत्साह और जोश

इससे पहले जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारियों की पूरी समीक्षा की थी। उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने विभिन्न केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि पूरी प्रक्रिया की लाइव निगरानी हो सके और मतदान पारदर्शी तथा निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो। सुरक्षा बलों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में बाहर निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। घाटशिला सीट पर होने वाले इस उपचुनाव से कई राजनीतिक समीकरण तय होंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version