Advertisement 2

भाजयुमो के दो जिला पदाधिकारी को भाजपा ने किया निलंबित, तीन दिनों के भीतर मांगा लिखित स्पष्टीकरण

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
भाजयुमो के दो जिला पदाधिकारी को भाजपा ने किया निलंबित
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : अपने कड़े अनुशासन एवं पार्टी लाइन के लिए जाने जानी वाली भारतीय जनता पार्टी में अनुशासनहीनता बरतने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी गंभीर है। पिछले दिनों भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के मीडिया प्रभारी मोंटी अग्रवाल एवं भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के आईटी सेल प्रभारी आशीष कुमार साहू के द्वारा फेसबुक अकाउंट से संगठन एवं पार्टी के वरीय नेताओं के ऊपर लगातार की जा रही टिप्पणी को संज्ञान में लेते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए उक्त नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़े : Priyanka Gandhi दक्षिण भारत से कर रही हैं राजनीति में एंट्री, जानें क्या है इसके सियासी मायने

मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पत्र जारी कर भाजयुमो के दोनों जिला पदाधिकारी को पदमुक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। जारी पत्र में बताया गया कि विगत कुछ दिनों में आपके द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार संगठन एवं संगठन के वरीय नेताओं पर अनर्गल टिप्पणी करने का मामला संज्ञान में आया है। इस प्रकार सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रुप से की गई टिप्पणी से संगठन की छवि धूमिल हो रही है। यह आचरण दलीय अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की ओर से जारी पत्र में दोनों पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हुए निलंबित कर दिया गया है। वहीं, दोनों पदाधिकारियों को इस मामले में तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित में देने को कहा गया है कि क्यों नही आपको पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए?

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि भाजपा में अनुशासन सर्वोपरि है। अनुशासनहीनता के लिए पार्टी में कोई जगह नही है। यदि किसी ने भी प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से अनुशासन भंग किया तो ऐेसे लोगों पर पार्टी निश्चित रूप से कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो अनुशासन भंग करने वाले को बाहर का रास्ता दिखाने में देरी नहीं लगाई जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version