---Advertisement---

महिलाओं को सत्ता हथियाने का साधन बनाने वाली भाजपा आज महिला सम्मान के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है – संजय पांडे

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
संजय पांडे

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : प्रदेश भाजपा प्रवक्ता के बयान पर पलटवार करते प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता संजय पांडे ने कहा की महिलाओं,आदिवासियों, दलितों,पिछड़ों का अपमान करना भाजपा की पुरानी परंपरा रही है। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और वर्तमान महासचिव प्रियंका गांधी  के बारे में इनके राष्ट्रीय नेताओं यहां तक की प्रधानमंत्री मोदी के बयान भी निर्लज्ता से भरे पड़े हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन और संसदीय व्यवस्था में हर उस व्यक्ति को सम्मान दिया है जिसने महिलाओं को अपमानित करने की सारी सीमाएं पार कर दी हैं बृजभूषण शरण सिंह,कुलदीप सेंगर, प्रज्वल रेवन्ना जैसे सैकड़ो उदाहरण भाजपा के सामने है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रवक्ता को आईने देखकर ही दूसरों पर आरोप लगाने चाहिए। भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर अत्याचार मे बेतहाशा वृद्धि हुई है  एनसीआरबी के आंकड़ों से यह साफ हो जाता है।

यह भी पढ़े : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जमशेदपुर महानगर कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला

राज्य के एक आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश कर भाजपा द्वारा जेल भेजा गया जब इस साजिश के खिलाफ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन जनता के पास गई तो आज इनके नेता हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा बबली की उपमा देकर उन्हें चोर और फ्रॉड कहा जा रहा है। देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राम मंदिर के उद्घाटन मे आमंत्रित नहीं करके भाजपा ने जिस तरह से एक आदिवासी महिला को अपमानित करने का काम किया है उसे झारखंड की जनता भूली ही नहीं है। दिवाली के अवसर पर दीपावली महोत्सव अयोध्या में सरकारी स्तर पर मनाया गया लेकिन वहां के दलित सांसद अवधेश प्रसाद को समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया जिससे साफ है कि भाजपा नहीं चाहती है कि दलितों को सम्मान मिले।

हिंदुत्व के नाम पर भाजपा आरएसएस के मनुवादी एजेंडे को लागू करना चाहती है। पुरुषवादी संगठन भाजपा के एजेंडे में महिला सशक्तिकरण की बात छलावा मात्र है, हकीकत में भाजपा सिर्फ सत्ता के लिए महिलाओं दलितों, पिछड़ों,आदिवासियों का उपयोग करना जानती है। शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल में मध्य प्रदेश में एक आदिवासी पुरुष के मुख पर भाजपा नेताओं द्वारा पेशाब किए जाने की घटना आज भी लोगों के जेहन में ताजा है इस घटना के बाद शिवराज सिंह चौहान द्वारा मजबूरन दिखावे के लिए पांव छूकर  व्यक्ति विशेष से माफी मांगी गई थी।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में रघुवर दास जी ने अपनी सत्ता की हनक बरकरार रखने हेतु अपनी बहू पूर्णिमा दास साहू को चुनावी मैदान में उतारा है क्योंकि रघुवर जी जानते थे कि उनके भाई और उनके बेटे की सामाजिक छवि जमशेदपुर के लोगों के बीच में क्या है शायद उनकी जमानत भी नहीं बचती।

कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा अपनी प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी से जनता के हक का सवाल पूछा गया है, सवाल के जवाब का इंतजार जनता को अभी भी है।

झारखंड की महागठबंधन सरकार में हर अपराध के बाद लगभग 92% अपराधियों को पकड़ा गया है लेकिन भाजपा के बहुमत के शासनकाल में अपराधियों की गिरफ्तारी 23 प्रतिशत से भी कम थी इसके आंकड़े भी भाजपा सार्वजनिक कर सकती है क्योंकि यह आंकड़े भी एनसीआरबी के पास है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---