समाचार

भाजपा से निष्कासित सरयू राय को अब भाजपा समर्थन करेगी : सुधीर कुमार पप्पू

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी विरोधी कार्य करने के लिए सरयू राय को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उनकी वापसी भाजपा में आज तक नहीं हुई। अब सरयू राय जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं । एनडीए गठबंधन के तहत भाजपा ने यह सीट जनता दल यू  के लिए छोड़ दिया है। हास्यास्पद है कि भाजपा को मजबूरन वही सरयू राय को समर्थन देना पड़ रहा है जिसे निष्कासित कर रखा है । अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर उक्त बातें कहीं है।  

यह भी पढ़े : भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो से उनके आवास पर की मुलाकात, की राजनीतिक चर्चा

उन्होंने आगे कहा, भाजपा नेतृत्व की मजबूरी पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बहुत मुश्किल में है आखिर करें तो क्या ? जमशेदपुर कथित तौर पर भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है परंतु आखिरकार बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यू के सुप्रीमो नीतीश कुमार के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को आत्म समर्पण होना पड़ा, आत्मसमर्पण क्यो ना हो नीतीश कुमार के समर्थन से ही केंद्र में मोदी सरकार चल रही है। अब भाजपा को थूक कर चाटने वाली स्थिति हो गई है। जिसे पार्टी से निष्कासित कर रखा है उसी को समर्थन देना पड़ रहा है विधानसभा चुनाव में।

उन्होंने कहा कि स्वयंभू चाणक्य कहने वाले के द्वारा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के विरुद्ध जनहित याचिका मुकदमा बाजी एवं विरोध में चुनाव लड़कर पार्टी विरोधी कार्य करना एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को जेल भिजवाना ऐसे में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता और वरीय नेताओं का स्वाभिमान ढकोसला साबित हो रहा है एवं भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता नेताओं की मुंह में दही जम गया इसी के लिए कहा जाता है कि “गुड़ खाए और गुलगुला” से परहेज करें।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

Cancelled Trains: चक्रवाती तूफान के बीच रेलवे अलर्ट, जाने कौन-कौन से ट्रेनें हुई कैंसिल

सोशल संवाद / डेस्क : मौसम विभाग ने अपने अपडेट बुलेटिन में कहा है कि…

2 hours ago
  • समाचार

Cyclone Dana : प्रचंड रूप लेगा चक्रवाती तूफान, 100 KM से ऊपर स्पीड, होने वाली है मूसलाधार बारिश

सोशल संवाद / डेस्क : बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र मंगलवार…

3 hours ago
  • राजनीति

सरयू राय को जिताने के लिए कमर कस लें-निर्मल सिंह

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड की एक अहम बैठक मंगलवार को साकची…

3 hours ago
  • समाचार

बन्ना गुप्ता ने स्वयं रांची जाकर लिया पार्टी सिंबल

सोशल संवाद / झारखंड : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमिटी के रांची कार्यालय में पूर्व…

4 hours ago
  • समाचार

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की उम्मीदवार पूर्णिमा साहू को सिख समाज का मिला आशीर्वाद

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने…

4 hours ago
  • समाचार

भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो से उनके आवास पर की मुलाकात, की राजनीतिक चर्चा

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने…

4 hours ago