Image Slider
Dr Abhishek Child Care
Puja Swite Advertisement

मानगो मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर रखते हुए मानगो संकोसाई में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया

By Nidhi Ambade

Published :

Follow
Advertisement 1
Advertisement 2

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ जमशेदपुर: बुधवार की सुबह मानगो मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर रखते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद राय के नेतृत्व में मानगो संकोसाई में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य मानगो के स्थानीय लोगों से सीधे जुड़ना और उन्हें पर्चे देकर भाजपा के लिए वोट मांगना था। यह अभियान प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक संकोसाई रोड नंबर 4 एवं 5, जय गुरुनगर, खड़िया बस्ती में मुख्य रूप से चलाया गया।

इस अभियान में मुख्य रूप से भाजपा झारखण्ड प्रदेश के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक और भाजपा नेता नीरज सिंह भी जुड़े थे| भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य स्थानीय लोगों को चुनाव के प्रति जागरूक करना और भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ाना है। इस अभियान में मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह के साथ साथ जिला मंत्री विजय तिवारी और मंडल के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्त्तागण व्यक्तिगत रूप से घर-घर जाकर जनता से रूबरू हुए और भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए आग्रह किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version