भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी पर भाजयुमो का हमला, नितिश कुशवाहा बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

By Riya Kumari

Published :

Follow
भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी पर भाजयुमो का हमला, नितिश कुशवाहा बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Join WhatsApp

Join Now

जमशेदपुर / डेस्क : झारखंड में JPSC, JSSC-CGL, उत्पाद सिपाही, PGTT, मैट्रिक समेत विभिन्न प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, अनियमितता, परीक्षा स्थगित होने और भर्ती प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

यह भी पढे : पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 38 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद

भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष और कोल्हान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष नितिश कुशवाहा ने कहा कि झारखंड के युवा वर्षों तक मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ऐसे में बार-बार परीक्षाओं के विवादों में आने से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

‘नौकरी युवाओं का अधिकार है, सरकार की कृपा नहीं’

नितिश कुशवाहा ने कहा कि नौकरी युवाओं का अधिकार है और इसे सरकार की कृपा के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं ने वर्षों तक पढ़ाई और तैयारी के बीच अपना भविष्य बनाया है, उनके सपनों के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में किसी भी तरह की अनियमितता से छात्रों का भरोसा व्यवस्था से कमजोर होता है। इसलिए ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

JPSC-JSSC समेत विवादित परीक्षाओं की CBI जांच की मांग

नितिश कुशवाहा ने JPSC, JSSC समेत विवादों में आई परीक्षाओं की निष्पक्ष और स्वतंत्र CBI जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच केवल छोटे स्तर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच होनी चाहिए।

उन्होंने अभय तिवारी से जुड़े आरोपों और जिन परीक्षाओं में उनकी कथित भूमिका की जांच के दायरे में मामला आता है, उन सभी की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जांच में अनियमितता प्रमाणित होती है तो संबंधित परीक्षाओं को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराई जानी चाहिए।

‘पेपर लीक लाखों युवाओं के अधिकार की चोरी’

भाजयुमो नेता ने कहा कि पेपर लीक सिर्फ प्रश्नपत्र चोरी होने का मामला नहीं है, बल्कि यह मेहनत करने वाले लाखों युवाओं के अधिकार को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि जिस परीक्षा की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हों, उसकी पारदर्शी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे उनका प्रभाव कितना भी बड़ा क्यों न हो।

10 अगस्त के विधानसभा घेराव में शामिल होने की अपील

नितिश कुशवाहा ने छात्रों और युवाओं से 10 अगस्त को रांची में प्रस्तावित विधानसभा घेराव में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति या संगठन का नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है।

उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने और विधानसभा घेराव में शामिल होने का आग्रह किया।

सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने राज्य सरकार से भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि युवाओं के धैर्य की परीक्षा नहीं ली जानी चाहिए और पेपर लीक तथा भर्ती में कथित अनियमितताओं पर रोक लगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजयुमो युवाओं के अधिकार की इस लड़ाई में सड़क से सदन तक मजबूती से खड़ा रहेगा।

प्रेस वार्ता में ये लोग रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में भाजपा नेता चिंटू सिंह, कृष्णकांत राय, यूपीएसी के छात्र बिनय सिंह, ममता सिंह, सोनी कुमारी, अमित मेहता, सोनू मौर्य, अमित पांडेय और मुकेश सिंह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता और छात्र-युवा मौजूद रहे।

नितिश कुशवाहा ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक परीक्षा की नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों विद्यार्थियों की मेहनत, सम्मान, अधिकार और भविष्य से जुड़ी हुई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version