---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

आद्रा मंडल में 6 से 12 जुलाई तक ब्लॉक

By Riya Kumari

Published :

Follow
आद्रा मंडल में 6 से 12 जुलाई तक ब्लॉक

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 6 से 12 जुलाई तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इंजीनियरिंग, टीआरडी और सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन विभाग द्वारा ट्रैक और सिस्टम के रखरखाव कार्य के लिए यह ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान बोकारो, चंद्रपुरा, महुदा, गोमो और आद्रा से होकर गुजरने वाली कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के समय और मार्ग में आंशिक बदलाव किया गया है।

यह भी पढे : चापड़ पर पुलिस की सख्ती… दुकानों से लेकर सड़कों तक शुरू हुआ जांच अभियान

कई मेमू ट्रेनें रद्द, कुछ का आंशिक परिचालन

ब्लॉक के कारण 18116/18115 चक्रधरपुर–गोमो–चक्रधरपुर मेमू ट्रेन 7, 10 और 12 जुलाई को महुदा स्टेशन तक ही चलेगी। इस दौरान महुदा से गोमो के बीच इसका परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा। इसके अलावा आद्रा–भागा–आद्रा मेमू 6 और 9 जुलाई को रद्द रहेगी, जबकि आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू 7, 10 और 12 जुलाई को नहीं चलेगी।

आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू भी 6, 8, 9, 10 और 12 जुलाई को रद्द कर दी गई है। टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम रूट की 68055, 68056 और 68060 मेमू ट्रेनों का कुछ दिनों तक आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ किया जाएगा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव

इस अवधि में कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। 18035 खड़गपुर–हटिया एक्सप्रेस 6, 9 और 10 जुलाई को खड़गपुर से एक घंटे की देरी से रवाना होगी। वहीं 18036 हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस 7 जुलाई को एक घंटे तथा 8 और 11 जुलाई को दो घंटे विलंब से हटिया से खुलेगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ब्लॉक आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए लिया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version