Dr Abhishek Child Care

बिना सुई चुभोए होगा ब्लड टेस्ट, भारत में AI आधारित ब्लड टेस्ट उपकरण लाॅन्च

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: हैदराबाद स्थित नीलोफर हॉस्पिटल में देश का पहला कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित गैर-इनवेसिव रक्त परीक्षण उपकरण के रूप में ‘अमृत स्वस्थ भारत’ टूल को लाॅन्च किया गया। जो बिना किसी सुई, खून या लैब टेस्ट के सिर्फ चंद मिनटों के भीतर स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारी दे सकता है। यह अभिनव तकनीक हेल्थटेक स्टार्टअप Quick Vitals द्वारा विकसित की गई है। यह AI टूल संपर्क रहित आकलन के लिए स्मार्टफोन और टैबलेट कैमरों के माध्यम से काम करता है। यह तकनीक न केवल विज्ञान की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

बल्कि यह देश के ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को भी पूरी तरह बदल सकती है।
अमृत स्वस्थ भारत’ कार्यक्रम के तहत प्रस्तुत की गई यह नवीन प्रौद्योगिकी फोटोप्लेथिस्मोग्राफी (पीपीजी) का उपयोग करती है, जो किसी व्यक्ति के चेहरे को स्कैन करके त्वरित स्वास्थ्य निदान प्रदान करती है। मरीजों को बस 30 से 40 सेकंड के लिए एलईडी ट्राइपॉड पर लगे पीपीजी डिवाइस से जुड़े सेल फोन की स्क्रीन को देखना होता है। चंद मिनटों में यह डिवाइस रक्तचाप (बीपी), ऑक्सीजन संतृप्ति (एसपीओ2), दिल की धड़कन, श्वसन दर, हृदय गति परिवर्तनशीलता (एचआरवी), तनाव के स्तर, हीमोग्लोबिन, नाड़ी श्वसन भागफल और स्वायत्त तंत्रिका तंत्र गतिविधि (सिम्पैथेटिक और पैरासिम्पैथेटिक) सहित कई महत्वपूर्ण मापदंडों का पता लगा लेती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version