Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बरौदा घाट नदी तट से 20 वर्षीय युवक का शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौदा घाट नदी तट से शनिवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

ये भी पढे : MRP के साथ लागत मूल्य लिखने की मांग,सांसद विद्युत वरण महतो को ग्राहक पंचायत ने सौंपा ज्ञापन

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे कुछ युवक नदी में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक को नदी में डूबते हुए देखा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल प्रयास कर युवक को नदी से बाहर निकाला और नदी किनारे पत्थर पर लिटाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

स्थानीय युवकों ने घटना की सूचना बागबेड़ा थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नदी तट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि बरौदा घाट नदी किनारा शाम के समय शराबियों का अड्डा बन जाता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, प्रतिदिन शाम 6 बजे से देर रात तक यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। शराब पीने के दौरान अक्सर आपसी विवाद, मारपीट और बोतल फोड़ने जैसी घटनाएं होती रहती हैं।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस को इस स्थिति की जानकारी होने के बावजूद क्षेत्र में नियमित गश्ती नहीं बढ़ाई जाती। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाती, तो इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। युवक की मौत से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator