सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के दाइगुट्टू नाला में एक 32 वर्षीय व्यक्ति की लाश बरामद की गयी है. बताया जाता है कि कहीं दूर से बहकर वह लाश वहां आयी है और नाला में फंस गयी है. स्थानीय लोगों ने उक्त शव को देखा, जिसके बाद पुलिस को खबर किया. पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच की, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया.

यह भी पढ़े : चक्रधरपुर में तीन मेडिकल स्टोरों पर ड्रग्स विभाग की छापेमारी, नशीली दवाओं की बिक्री का नहीं मिला कोई सबूत
पुलिस आसपास के लोगों की मदद से उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही हैइसके अलावा विभिन्न थाना की पुलिस को इस शव की तस्वीर को साझा किया गया है ताकि उसकी पहचान हो सके. इस संबंध में अस्वाभाविक मौत का मामला दायर किया गया है.










