---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

Box Office: ‘Dhamaal 4’ ने पहले वीकेंड में मचाया धमाल, ‘Welcome To The Jungle’ का रिकॉर्ड छोड़ा पीछे

By Riya Kumari

Published :

Follow
Box Office: 'Dhamaal 4' ने पहले वीकेंड में मचाया धमाल, 'Welcome To The Jungle' का रिकॉर्ड छोड़ा पीछे

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : अजय देवगन स्टारर कॉमेडी फिल्म Dhamaal 4 ने रिलीज के पहले ही वीकेंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है। फिल्म ने तीन दिनों में जबरदस्त उछाल दर्ज करते हुए न सिर्फ शानदार ओपनिंग वीकेंड दिया, बल्कि ‘Welcome To The Jungle’ के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया।

यह भी पढे : Lock Upp 2: क्या शिल्पा शिंदे की वजह से आई शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की दोस्ती में दरार?

पहले वीकेंड में 65 करोड़ रुपये की कमाई

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ‘Dhamaal4’ ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की, दूसरे दिन कमाई में बड़ा उछाल देखा गया और रविवार को सबसे ज्यादा दर्शक सिनेमाघरों में पहुंचे। फिल्म ने भारत में पहले वीकेंड में करीब 65 करोड़ रुपये (नेट) का कारोबार किया, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 92 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

‘Welcome To The Jungle’ के ओपनिंग वीकेंड से आगे निकली फिल्म

शानदार वर्ड ऑफ माउथ और फैमिली ऑडियंस के अच्छे रिस्पॉन्स की बदौलत ‘धमाल 4’ ने ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन के मामले में ‘Welcome To The Jungle’ को पीछे छोड़ दिया। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि यही रफ्तार जारी रही तो फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

अजय देवगन के करियर में एक और बड़ी शुरुआत

फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और अन्य कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले वीकेंड की कमाई ने इसे ‘धमाल’ फ्रेंचाइज़ी की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड फिल्मों में शामिल कर दिया है।

आगे भी बनी रह सकती है मजबूत पकड़

फिल्म को फैमिली ऑडियंस का अच्छा समर्थन मिल रहा है। ऐसे में ट्रेड विश्लेषकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रख सकती है और जल्द ही नए रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट