Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बिहार: BPSC ने उठाया महत्वपूर्ण कदम, अब अभ्यर्थी खुद चुन सकेंगे अपना इंटरव्यू बोर्ड

By Aditi Pandey

Published :

Follow
BPSC takes important step
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी प्रतियोगिता परीक्षाओं के इंटरव्यू की प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया है। अब अभ्यर्थी खुद लॉटरी सिस्टम के जरिए अपना इंटरव्यू बोर्ड चुन सकेंगे। नई व्यवस्था 21 जनवरी से लागू कर दी गई है। सबसे पहले 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के इंटरव्यू में इस प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। बीपीएससी के इस कदम के पीछे इंटरव्यू प्रक्रिया को और भी ज्यादा पारदर्शी, निष्पक्ष और भरोसेमंद बनाना मकसद है।

यह भी पढ़ें: जवाहरलाल शर्मा की रिट याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ का आदेश, केंद्र को चार सप्ताह में जवाब

लॉटरी सिस्टम से होगा बोर्ड का चयन

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

प्रतियोगिता परीक्षाओं में पहले इंटरव्यू बोर्ड का चयन सॉफ्टवेयर खुद करता था। यह उम्मीदवार खुद नहीं कर सकते थे। अब उम्मीदवार खुद पर्ची उठाकर यह तय करेंगे कि उन्हें किस बोर्ड के सामने प्रस्तुत होना है। यह पर्ची सिस्टम उम्मीदवारों को इंटरव्यू शुरू होने से कुछ देर पहले ही उनके बोर्ड की जानकारी देगा।

प्रत्येक अभ्यर्थी का होगा एक खास कोड

इस नई व्यवस्था में परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को एक खास कोड नंबर मिलेगा। इंटरव्यू बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों को सिर्फ यही कोड नंबर पता होगा। उन्हें उम्मीदवार की कोई भी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे कि नाम या उनकी प्रोफाइल नहीं दी जाएगी। इससे इंटरव्यू पैनल में शामिल लोगों पर किसी भी तरह के प्रभाव के इस्तेमाल की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। विषय विशेषज्ञों का चयन भी इंटरव्यू शुरू होने से ठीक पहले सॉफ्टवेयर द्वारा रैंडम तरीके से किया जाएगा। बीपीएससी का यह नया कदम परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator