Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बिहार में 44 हजार शिक्षकों की नई भर्ती जल्द, BPSC अगले महीने जारी करेगा TRE-4 का विज्ञापन

By Aditi Pandey

Published :

Follow
BPSC to release TRE-4 advertisement
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के माध्यम से होने वाली टीआरई-4 भर्ती प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अगले महीने मार्च में भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें: UPSC में नए नियम लागू, IAS-IPS चयनित उम्मीदवारों पर परीक्षा को लेकर सख्ती

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इस संबंध में गुरुवार 5 फरवरी 2026 को जेडीयू की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की गई। बताया गया कि राज्य में सरकारी स्कूलों में करीब 44 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की योजना है, जिससे शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।

सरकार का कहना है कि पिछले दो वर्षों में शिक्षक नियुक्ति अभियान के तहत तीन चरणों में 2 लाख 27 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली की जा चुकी है। नई भर्ती इसी क्रम को आगे बढ़ाने की दिशा में एक और बड़ा कदम मानी जा रही है। शिक्षा विभाग और आयोग की तैयारियों के बीच अब अभ्यर्थियों की नजर विज्ञापन जारी होने की तारीख पर टिकी है, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator