सोशल समवा / डेस्क : Brahmastra 2: अयान मुखर्जी की चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी ‘ब्रह्मास्त्र’ के दूसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर ‘शिवा’ और ‘देव’ के डबल रोल में नजर आ सकते हैं, जबकि आलिया भट्ट एक बार फिर ‘ईशा’ के किरदार में वापसी करेंगी। वहीं दीपिका पादुकोण को ‘अमृता’ के रोल के लिए अप्रोच किए जाने की खबर है।
यह भी पढे : शूटिंग के दौरान घायल हुए Kartik Aaryan, एक्शन सीन में लगी घुटने में गंभीर चोट; जल्द होगी सर्जरी
अप्रैल 2027 से शुरू हो सकती है शूटिंग
रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर ‘रामायण’ की शूटिंग पूरी करने के बाद ‘Brahmastra 2’ पर काम शुरू कर सकते हैं। फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2027 से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट और प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है।
रणबीर कपूर का होगा डबल रोल
‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा’ में रणबीर कपूर ने शिवा का किरदार निभाया था। अब दूसरे पार्ट में उनके किरदार को और बड़ा करने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह शिवा के साथ देव का किरदार भी निभा सकते हैं, जिससे फिल्म की कहानी और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।
दीपिका पादुकोण बन सकती हैं ‘अमृता’
फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा दीपिका पादुकोण की संभावित एंट्री की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अयान मुखर्जी और उनकी टीम ने ‘अमृता’ के किरदार के लिए दीपिका से बातचीत शुरू की है। हालांकि, अभी उनकी कास्टिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दिलचस्प बात यह है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ के पहले पार्ट में दीपिका की अमृता के रूप में झलक दिखाई गई थी। 2022 में आलिया भट्ट ने भी एक इंटरव्यू में अमृता के किरदार के लिए दीपिका को अपनी पसंद बताया था।
आलिया भट्ट फिर बनेंगी ‘ईशा’
आलिया भट्ट भी ‘Brahmastra 2’ का हिस्सा रहेंगी। वह एक बार फिर ईशा के किरदार में नजर आएंगी और कहानी में शिवा के साथ उनकी भूमिका आगे बढ़ेगी।
पहले पार्ट ने बनाया था Astraverse
‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा’ साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म ने अयान मुखर्जी के Astraverse की शुरुआत की थी, जिसे आगे की फिल्मों में और विस्तार देने की तैयारी है।
फिलहाल Brahmastra 2 की रिलीज डेट और दीपिका पादुकोण की कास्टिंग को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। हालांकि, रणबीर-आलिया की वापसी और दीपिका की संभावित एंट्री ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।









