Brahmastra 2: दीपिका पादुकोण नहीं होंगी फिल्म का हिस्सा, अनीत पड्डा की हो सकती है एंट्री

By Riya Kumari

Published :

Follow
Brahmastra 2: दीपिका पादुकोण नहीं होंगी फिल्म का हिस्सा, अनीत पड्डा की हो सकती है एंट्री

Join WhatsApp

Join Now

रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर लगातार नई खबरें सामने आ रही हैं। लंबे समय से चर्चा थी कि फिल्म में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।

यह भी पढे : उर्वशी रौतेला के तिरंगा गाउन पर विवाद, क्या यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान? जानें कानून

हालांकि, अब उनकी टीम ने इन खबरों पर साफ कर दिया है कि दीपिका पादुकोण ‘ब्रह्मास्त्र 2’ का हिस्सा नहीं हैं।

पहली फिल्म में मिली थी दीपिका की झलक

‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा’ के आखिर में दीपिका पादुकोण की एक झलक दिखाई गई थी। उन्हें अमृता के किरदार में दिखाया गया था, जो फिल्म के मुख्य किरदार शिवा यानी रणबीर कपूर की मां हैं।

इसके बाद से ही फैंस को उम्मीद थी कि ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में दीपिका का किरदार कहानी में अहम भूमिका निभाएगा। हालांकि, अब उनकी टीम के बयान के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है।

अनीत पड्डा की हो सकती है एंट्री

दीपिका के फिल्म में नहीं होने की खबर के बीच अब अनीत पड्डा के नाम की चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह ‘ब्रह्मास्त्र 2’ का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि, उनकी एंट्री को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

वहीं, फिल्म में आलिया भट्ट के रोल के बढ़ने की भी खबरें हैं। ऐसे में ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की कहानी में कई नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

फिलहाल फिल्म की कास्ट और कहानी को लेकर मेकर्स की ओर से पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में फैंस को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version