Breaking News- यशपुर पंचायत के मुखिया पार्वती सरदार के पति की गोली मारकर हत्या, जमीन-खरीद बिक्री में हिस्सेदारी से जुड़ा है मामला

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
यशपुर पंचायत के मुखिया पार्वती सरदार के पति की गोली मारकर हत्या

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / गम्हारिया ( रिपोर्ट – दीपक महतो ) : गम्हारिया थाना अंतर्गत यशपुर पंचायत के मुखिया पार्वती सरदार के पति सह पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सोनू सरदार (40) की शुक्रवार को देर रात अज्ञात अपराधियों ने बडडीह गांव में गोली मारकर हत्य कर दी। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये।

यह भी पढ़े : जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से टीएमएच में भर्ती भुइयाँडीह ग्वाला बस्ती निवासी अनीता देवी का सवा लाख का बिल माफ हुआ

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

हत्या की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सोनू गंजिया में आयोजित शादी पार्टी में गये थे। रात करीब 11:30  बजे घर वापस लौटते समय बडडीह गांव स्कूल के पास पहले से घात लगाये अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जमीन खरीद-बिक्री में हिस्सेदारी से ये मामला जुड़ा हुआ है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---