एमपी इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री, दो आरोपी गिरफ्तार, 12.54 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Brown sugar being bought and sold in the field behind MP Inter College

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त होने का आरोप है। पुलिस ने इनके कब्जे से 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करनडीह लाइन टोला निवासी धानो हांसदा और मानगो निवासी सकिल अहमद के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े : परसुडीह में BJP का शक्ति प्रदर्शन, अभिषेक सिंह के नेतृत्व में 101 कार्यकर्ता पार्टी में शामिल

Sunrise Enclave

लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि तीन नवंबर की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह स्थित श्यामा प्रसाद कॉलेज के पीछे मैदान में कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी की।

पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद दुबराज किस्कू फरार हो गया, जबकि धानो हांसदा और सकिल अहमद को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।
इस मामले में पुलिस पदाधिकारी सनत टुडू के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार आरोपी दुबराज किस्कू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट