सोशल संवाद/डेस्क: सिक्योरिटी फोर्स में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने GD कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में कुल 391 पद खाली हैं।
यह भी पढ़ें: पुष्य नक्षत्र से पहले सोना-चांदी ऑलटाइम हाई पर
आवेदन 16 अक्टूबर 2025 से शुरू होंगे और 4 नवंबर 2025 तक चलेगा। इच्छुक उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा और फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा।
योग्यता: उम्मीदवार 10वीं पास होने चाहिए और शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 23 वर्ष है, आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
सैलरी और भत्ते: पे लेवल-3 के तहत बेसिक सैलरी ₹21,700 से ₹69,100, साथ ही HRA, TA और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
BSF का मुख्य काम देश की सीमाओं की सुरक्षा करना और सीमा पार की घुसपैठ या तस्करी रोकना है। वर्तमान में बीएसएफ के पास 190 से अधिक बटालियन हैं और यह बल भारत की सबसे बड़ी सीमा सुरक्षा एजेंसी है।
12वीं पास उम्मीदवार हेड कांस्टेबल, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर या सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन BSF की ऑफिशियल वेबसाइट पर होगी।










