---Advertisement---

BSNL VIP नंबर: फैंसी मोबाइल नंबर कैसे लें, क्या है कीमत और पूरी e-auction प्रक्रिया

By Aditi Pandey

Published :

Follow
BSNL How to get a fancy mobile number

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: अगर आप ऐसा मोबाइल नंबर चाहते हैं जो याद रखने में आसान हो और आपकी अलग पहचान बनाए, तो BSNL का VIP नंबर आपके काम का हो सकता है। BSNL अपने यूजर्स को फैंसी या VIP मोबाइल नंबर लेने का मौका देता है, जिसे पर्सनल यूज या बिजनेस ब्रांडिंग के लिए लिया जाता है। ये खास नंबर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं और इन्हें पाने के लिए BSNL की e-auction प्रक्रिया अपनानी होती है।

यह भी पढ़ें: अब कैमरा की जरूरत नहीं! YouTube लाने वाला है AI अवतार से Shorts बनाने का फीचर

BSNL VIP नंबर ऐसे नंबर होते हैं जिनमें खास डिजिट पैटर्न होता है, जैसे एक ही अंक की बार-बार रिपीट या सीरीज में आने वाले नंबर। इनकी कीमत नंबर की डिमांड और पैटर्न पर निर्भर करती है। कुछ VIP नंबर 5 हजार रुपये से शुरू होकर 25 हजार रुपये या उससे ज्यादा तक जाते हैं।

VIP नंबर लेने के लिए यूजर्स को BSNL की e-auction वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है। लॉगिन के बाद उपलब्ध नंबरों की लिस्ट दिखती है, जहां पसंद का नंबर चुनकर बोली लगाई जा सकती है। नीलामी पूरी होने के बाद विजेता को ई-मेल पर सूचना दी जाती है और तय समय में पूरी रकम जमा करने पर नंबर एक्टिव कर दिया जाता है। BSNL के VIP नंबर सिर्फ भारतीय नागरिक और भारत में रजिस्टर्ड कंपनियां ही ले सकती हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---